{"_id":"6af2868b68483c17790fe98c","slug":"what-s-happening-in-indore-today-find-out-the-annakoot-festival-will-be-celebrated-and-there-will-also-be-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- होंगे अन्नकूट महोत्सव, गौवंश का पूजन भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- होंगे अन्नकूट महोत्सव, गौवंश का पूजन भी होगा
Tue, 10 Nov 2026 08:20 AM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Tue, 10 Nov 2026 08:20 AM IST
सार
इंदौर में मंगलवार को दीपावली अन्नकूट के कई आयोजन होंगे। भगवान को 56 भोग लगाए जाएंगे। इसके अलावा मिलन समारोह भी होंगे। तिथि के हिसाब से गोवर्धन पूजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास
- फोटो : amarujala
विस्तार
विज्ञापन
- हनुमानदास बगीची में शाम सात बजे भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा। इसके बाद आरती होगी। भक्तों को प्रसादी भी बांटी जाएगी।
- श्रीश्री विद्याधाम में मंगलवार सुबह आठ बजे गोवर्धन पूजा होगी। गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत पर श्रीकृष्ण को विराजित किया जाएगा और उनका पूजन होगा।
- पंचकुईया में मंगलवार सुबह आठ बजे गौमाताओं का पूजन होगा। इसके बाद शाम को अनाज के 56 पकवान बनाए जाएंगे और भगवान को भोग लगाया जाएगा।
- संस्था ब्रह्मनाद द्वारा शाम साढ़े छह बजे संगीत निशा का आयोजन प्रीतमलाल दुआ सभागृह में होगा।
- दीपावली के मौके पर महाराष्ट्र के कीर्तनकार भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन माई मंगेशकर सभागृह में शाम सात बजे से शुरू होगा।
