फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather update forecast imd satna guna rajgarh betul bhind gwalior

Weather: मतदान वाले जिलों में 40 पार रहेगा तापमान, कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी संभव

Mon, 06 May 2024 08:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 06 May 2024 08:59 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कुछ जिलों में गर्मी बहुत अधिक रहेगी, वहीं कुछ जिलों को बादल आने से राहत मिलेगी। 
 

विज्ञापन
weather update forecast imd satna guna rajgarh betul bhind gwalior
इंदौर का दृश्य। फोटो जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश तप रहा है और लोग गर्मी से परेशान हैं। कई जिलों में पारा 42 के पार जा रहा है। सोमवार को सबसे अधिक गर्म सतना रहा। यहां पर पारा 43.2 पर पहुंच गया। प्रदेश में कल लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान होना है। प्रदेश के नौ जिलों में भी मतदान है। इन सभी जिलों में तापमान 40 के पार रहने की संभावना है। मुरैना, भिंड, राजगढ़, विदिशा, गुना, ग्वालियर, सागर, भोपाल और बैतूल में कल मतदान होना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को गुना में 41.8, ग्वालियर में 42, सागर में 41.6, भोपाल में 40.7 और बैतूल में 39.7 तापमान रहा। वहीं मुरैना, भिंड, राजगढ़, विदिशा भी 40 के पार रहे। अनुमान है कि कल भी इन सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक ही रहेगा। 
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में गर्म हवाएं भी चली। इससे पहले कई शहरों में रातें भी गर्म रही थी। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर सोमवार को छिंदवाड़ा में राहत मिली और बादल आए। कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश के प्रमुख शहरों में सोमवार को भोपाल में 40.7 डिग्री, इंदौर में 39.1 डिग्री, ग्वालियर में 42 डिग्री, जबलपुर में 40.9 डिग्री और उज्जैन में टेम्प्रेचर 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


आएंगे बादल, मिलेगी राहत
मध्य प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक हीट वेव के साथ राहत की भी संभावना है। कुछ जिलों में बादल आएंगे और बूंदाबांदी भी होगी और कुछ जिले गर्मी से तपेंगे। आईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया कि अभी ईरान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन भी है। इन सबके चलते बादल भी छा रहे हैं। मंगलवार को भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना है और पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी और बादल रहेंगे। मंगलवार को छिंदवाड़ा समेत 20 शहरों में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed