फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather update forecast imd mausam alert indore bhopal jabalpur gwalior sagar shahdol

Weather: पूरे प्रदेश में बारिश ओलावृष्टि, कई जिलों में बर्बाद हुई खड़ी फसल, कल के लिए भी चेतावनी

Wed, 10 Apr 2024 07:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 10 Apr 2024 07:30 PM IST
सार

IMD Weather Update Forecast मध्यप्रदेश में बुधवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई। लगभग सभी जिलों में बूंदाबांदी और आंधी का दौर चला। अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। 
 

विज्ञापन
weather update forecast imd mausam alert indore bhopal jabalpur gwalior sagar shahdol
भोपाल में हुई तेज बारिश का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार को बारिश ओलावृष्टि हुई। उज्जैन, भोपाल, शाजापुर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में आंधी के साथ पानी गिरा। मप्र में अभी एक मजबूत सिस्टम एक्टिव है जिसकी वजह से मौसम Weather में अचानक यह परिवर्तन आया है। अगले दो से तीन दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। कई जिलों में खड़ी फसल पर बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


भोपाल में तेज बारिश, इंदौर में छाई ठंडक
राजधानी भोपाल में बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद अंधेरा छा गया। इसके साथ कई जगह तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश भी देखने को मिली। साथ ही पुराने भोपाल और करोंद क्षेत्र में ओले भी गिरे। शहर में तेज हवाओं के चलने से कई जगह पेड़ भी टूटे हैं। जवाहर चौक इलाके में लगा एक टावर गिरने से रोड जाम हो गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार अभी एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। वहीं, राजस्थान और महाराष्ट्र के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। 10 से 11 अप्रैल को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे मौजूदा सिस्टम और भी मजबूत हो जाएगा। इस कारण एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन


कई जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, रीवा, सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं और भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। मंगलवा को भी नर्मदापुरम, हरदा, विदिशा, रायसेन, खरगौन, दमोह, खंडवा, बैतूल में धूल भरी आंधी चली। सिहोर, अशोकनगर, शाजापुर, भोपाल, बालाघाट, कटनी, शहडोल, सतना, जबलपुर, सिवनी, दमोह, छिन्दवाड़ा, मंडला, रीवा, सागर में तेज हवाएं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 °C पृथ्वीपुर ARG (निवाड़ी) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 °C पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया।

मंगलवार को हुई वर्षा के प्रमुख आंकड़े (सेमी में) 
केवलारी 3, खातेगांव 3, हर्राई 3, अमरवाड़ा 1, करेली 1, पुष्पराजगढ़ 1, चौरी 1, नौरोजाबाद 1, तिरोड़ी 1, पाली 1, पांढुर्ना 1, सनावद 1, उदयपुरा 1, कन्नौद 1, विदिशा 1, पिपरिया 1, चिचोली 1, नवीबाग 1

ओलावृष्टि के प्रमुख आंकड़े
बैतूल (भीमपुर), सिहोर- (सिहोर), विदिशा (विदिशा, ग्यारसपुर), खंडवा (खलवा), खरगौन- (भगवानपुरा, खरगौन), दमोह (तेंदुखेडा), छिन्दवाड़ा- (चौराई, हर्राई, परासिया), सिवनी (छपारा, केवलारी), रायसेन (बेगमगंज), भोपाल (शहर)

कल यहां बारिश का अनुमान
शहडोल संभाग के जिलों में, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, और मैहर जिलों में। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, बैतूल, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में।


कल यहां आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, श्योपुरकलां, अनुपपुर, शहडोल, टीकमगढ़ और मैहर जिलों में । राजगढ़, हरदा, खंडवा, खरगौन, गुना, शिवपुरी, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में । विदिशा, जबलपुर और मंडला जिलों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed