फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather rain mansoon imd mausam indore news today

Weather Rain Indore: विदा हुआ मानसून, बारिश का कोटा नहीं हुआ पूरा

Tue, 01 Oct 2024 10:45 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 01 Oct 2024 10:45 AM IST
सार

इंदौर में औसत से ढाई इंच कम बारिश हुई है। मंगलवार सुबह से तेज धूप है और शहर के आसपास के तालाब भी सूखे हुए हैं। 
 

विज्ञापन
weather rain mansoon imd mausam indore news today
इंदौर से मानसून विदा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर से मानसून विदा हो गया और बारिश का कोटा पूरा भी नहीं हुआ। गनीमत रही की सितंबर के आखिर में कुछ दिन अच्छी बारिश हो गई वरना इंदौर पानी को तरस जाता। इंदौर में इस सीजन में 35.5 इंच बारिश हुई जो औसत से ढाई इंच कम है। फिलहाल स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं होने से अब बारिश थमने के आसार हैं। 
विज्ञापन


सितंबर के अंत में मिली राहत
मंगलवार को सुबह से निकली तेज धूप ने यह इशारा कर दिया है कि अब बादल शायद ही आएंगे। अब अक्टूबर में जो बारिश होगी वह इस सीजन के बारिश के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होगी। मानसून को सितंबर तक ही माना जाता है। इस बार जून और जुलाई में कम हुई बारिश ने इंदौरियों को चिंता में डाल दिया था, लेकिन अगस्त-सितम्बर ने काफी कुछ भरपाई कर दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


बारिश का सिस्टम थमने वाला, धूप निकलेगी
मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती के मुताबिक बारिश कराने वाला सिस्टम अब जल्द थम जाएगा। ऐसे में तेज धूप निकलने का अनुमान है। इस सीजन में तालाबों का स्तर अभी ठीक है जबकि सोयाबीन की फसलों का उत्पादन भी अच्छा हुआ है। सितंबर के आखिरी हफ्ते में हुई बारिश से बेटमा, सांवेर के कुछ क्षेत्रों में सोयाबीन को थोड़ा नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि देपालपुर का सबसे बड़ा तालाब बनेडिया लबालब भरा है लेकिन 90 एकड़ वाला शाहपुरा तालाब आधा ही भरा है। पिछले साल अच्छी बारिश होने के कारण ये काफी दिनों तक दोनों ही ओवर फ्लो थे। इस बार स्थिति इस तरह की नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed