फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   tirupati laddu case khajrana ganesh mandir quality check

Indore News: खजराना गणेश के लड्डू और भोजन प्रसादी की शुद्धता जांच, देखिए क्या आई रिपोर्ट

Mon, 23 Sep 2024 09:35 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 23 Sep 2024 09:35 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के लड्डू में मिलावट के बाद देश के प्रमुख मंदिरों के प्रसाद की शुद्धता पर सबकी नजर है। इंदौर के विश्वप्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के प्रसाद की भी शुद्धता रिपोर्ट आई है।

विज्ञापन
tirupati laddu case khajrana ganesh mandir quality check
खजराना गणेश मंदिर। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

देश में इन दिनों मंदिरों के प्रसाद की शुद्धता जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं। तिरुपति लड्डू tirupati laddu विवाद के बाद से सभी मंदिर प्रबंधन प्रसाद की शुद्धता जांच करवा रहे हैं। इसी क्रम में खजराना गणेश मंदिर का लड्डू प्रसाद और भोजन प्रसादी भी जांचा गया। भारत सरकार की एजेंसी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने वर्ष 2023-24 में मंदिर को हाइजीनिक सर्टिफिकेट दिया है। यानी यहां के दोनों प्रसाद शुद्ध हैं।
विज्ञापन


प्रसाद और अन्नक्षेत्र दोनों में पूरी शुद्धता
श्री गणपति मंदिर प्रबंध समिति खजराना के संचालक पं. अशोक भट्ट ने बताया अन्नक्षेत्र व लड्डू प्रसादी में लगने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता वाली उपयोग की जाती है। लड्डू बनाने के पहले घी, बेसन, शकर, ड्रायफ्रूट्स की क्वालिटी चेक की जाती है। इसी तरह अन्नक्षेत्र में भी तुअर दाल, चावल, मसाले, तेल, केसर, आटा व सभी सामग्री ब्रांडेड होने के साथ उपयोग से पहले परखी जाती है। वर्ष 2022-23 में मंदिर प्रबंधन ने 83 लाख 90 हजार 139 रुपए की सामग्री मानक नियमों के अनुसार खरीदी। इसी कारण एफएसएसएआई द्वारा समय-समय पर शुद्धता का प्रमाण पत्र दिया जाता रहा है। चालू वित्त वर्ष में भी प्रमाण पत्र मिला है।
विज्ञापन


दुनियाभर के भक्तों को शुद्ध भोजन प्रसादी
अमर उजाला से बातचीत में अन्नक्षेत्र की प्रबंधक जया महाजन ने बताया कि हर दिन यहां तीन हजार लोग भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। लोग दान देते हैं जिससे यह सेवा कार्य चलता है। अभी 600 दानदाता हर साल 51 हजार रुपए का दान देते हैं। इसके अलावा हर दिन भी दानदाता मदद करते हैं। दानदाता स्वयं अपने हाथों से भक्तों को भोजन करवाते हैं। भोजन में दाल चावल सब्जी रोटी और खीर रहती है। दोपहर में कड़ी खिचड़ी रहती है। अन्नक्षेत्र 13 साल से यहां पर चल रहा है और दुनियाभर के भक्तों को भोजन प्रसादी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों में मंदिर
3 हजार भक्त हर दिन भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं
1 लाख भक्त हर बुधवार दर्शन करने पहुंचते हैं
25-30 हजार भक्त आम दिनों में जाते हैं
3 लाख से ज्यादा भक्त त्योहारों पर दर्शन लाभ लेते हैं

कितने लड्डू बिकते हैं हर दिन
मंदिर में अंदर 55 व बाहर 30 दुकानें हैं। इसके साथ ही समिति के 3 काउंटर से लड्डू प्रसाद बिकता है। बुधवार को लगभग 75 क्विंटल लड्डू बिकते हैं वहीं सप्ताह के अन्य दिनों में औसत 15 क्विंटल लड्डू की बिक्री होती है। प्रमुख त्योहार जैसे गणेश चतुर्थी, तिल चतुर्थी, नववर्ष के दिन 500 क्विंटल तक लड्डू बिकते हैं। समिति के सदस्यों द्वारा दुकानों पर बिक रहे लड्डू की आकस्मिक जांच की जाती है जिससे दुकानदार भी क्वालिटी के लिए जागरूक रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed