फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   TI dhanendra singh bhadauria suspended on instructions of cm shivraj

Indore News: क्राइम ब्रांच टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया निलंबित, शनिवार को ही CM शिवराज ने जताई थी नाराजगी

Sun, 09 Oct 2022 01:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 09 Oct 2022 01:19 PM IST
सार

इंदौर क्राइम ब्रांच के टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया निलंबित हो चुके हैं। सीएम शिवराज तक भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की शिकायत पहुंची थी। इंदौर के जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार शाम विमानतल पर मुख्यमंत्री के सामने किया टीआई के कारनामों का खुलासा किया था।

विज्ञापन
TI dhanendra singh bhadauria suspended on instructions of cm shivraj
टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया को निलंबित कर दिया गया है। रविवार सुबह इसका आदेश जारी कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिगणकर ने यह आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

इस आदेश में लिखा है कि धनेद्र सिंह भदौरिया थाना प्रभारी अपराध शाखा नगरीय पुलिस इंदौर के विरुद्ध अभद्र व्यवहार एवं अवैध वसूली संबंधी शिकायतें प्राप्त होने के संबंध में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इन्हें रक्षित केंद्र संबंद्ध किया जाता है।
विज्ञापन


भदौरिया 300 करोड़ रुपये कीमती जमीन की हेरफेरा मामले की जांच करने के चलते खुद जांच के घेरे में आ गए हैं। अफसरों को ताक पर रख कर कारोबारी और बिल्डरों को खुद ही नोटिस देने में लगे थे। इस सब क चलते पांच मामलों को लेकर सांसद शंकर लालवानी खुद मुख्यमंत्री से बात चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो प्रकरण छोटा बांगड़दा और निपानिया क्षेत्र के हैं। कुछ केस ऐसे भी हैं, जिनका इंदौर से कोई सम्बन्ध नहीं था, लेकिन टीआई ने सीधे एफआइआर दर्ज कर ली, जिसके चलते रविवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर ने धर्मेंद्र सिंह भदौरिया को सस्पेंड कर दिया।

बिल्डर-कारोबारियों को बना रहे थे टीआई अपना शिकार
निलंबित टीआई धनेंद्र सिंह बड़े लोगों को शिकार बनाते थे और अवेदन पर ही जांच के बगैर प्रकरण दर्ज कर लेते थे। निपानिया और बांगड़दा की जमीनों से जुड़े दो मामलों में भी टीआई ने आला अफसरों को बताए बगैर नोटिस देने शुरू कर दिया था। धनेंद्र सिंह की शिकायत सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री को की थी। एक मामले में तो उन्होंने गुजरात के दो व्यापारियों को आरोपी बना दिया था। उनकी शिकायत भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं तक भी पहुंची थी। 

पहले भी हो चुके थे लाइन अटैच
टीआई धनेंद्र सिंह को लेकर पहले भी वरिष्ठ अधिकारियों के पास शिकायतें मिलती रही हैं। कुछ समय पहले भी उन्हें लाइन अटैच कर दिया था। लेकिन थोड़े दिन बाद ही उन्हें फिर थाने भेज दिया गया।


मंत्री के खास अफसरों में शामिल
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खास अफसरों की फेहरिस्त में टीआई धनेंद्र सिंह शामिल हैं। उनके कार्यकाल का लंबा समय ग्वालियर और चंबल रेंज में गुजरा है। वे इंदौर पोस्टिंग से पहले दतिया में रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed