Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-dwarikapuri-student-found-hanging-murder-allegation-police

इंदौर: पंखे से लटका मिला 12वीं का छात्र, दोस्तों ने किया खुदकुशी का दावा, शरीर पर मिले चोट के निशान

Fri, 20 Nov 2026 04:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 20 Nov 2026 04:42 PM IST
सार

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में 12वीं के 1 छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने दोस्तों पर मारपीट कर हत्या करने और आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
indore-dwarikapuri-student-found-hanging-murder-allegation-police
हर्ष - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा के 1 छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इस सनसनीखेज घटना के बाद मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर मारपीट कर हत्या करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक छात्र की पहचान 22 वर्षीय हर्ष टंडन के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, वह मूल रूप से पिगडंबर का रहने वाला था और द्वारकापुरी इलाके में अपनी नानी के पास रहकर 1 निजी स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इस घटना का खुलासा गुरुवार रात उस समय हुआ, जब हर्ष का 1 दोस्त उसे मोबाइल देने के लिए उसके कमरे पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा खोलने पर उसने हर्ष को पंखे से लटका हुआ पाया। इसके तुरंत बाद उसने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन


फंदे पर लटका मिला शव
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता नटवर टंडन ने मौके के हालात देखकर हत्या की आशंका जताई। पिता का आरोप है कि रात के समय हर्ष के दोस्त उसके साथ कमरे में ही मौजूद थे। उनके अनुसार, वहां मारपीट हुई थी और हर्ष के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दिए। पिता का कहना है कि दोस्तों ने ही उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की और बाद में इस घटना को खुदकुशी दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों से पूछताछ में जुटी पुलिस
द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस उन दोस्तों से गहन पूछताछ कर रही है, जो रात के समय छात्र के साथ कमरे में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed