फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: कुत्ता घुमाने के विवाद में गार्ड ने छत से की फायरिंग, दो की मौत, छह घायल

Fri, 18 Aug 2023 07:02 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 18 Aug 2023 07:02 AM IST
सार

Double Murder Case in Indore : कुत्तों को घुमाने को लेकर बैंक के गार्ड ने पड़ोसियों से विवाद के बाद अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दनादन गोलियां चला दीं।

विज्ञापन
Indore Double Murder: Bank Guard Fired from Roof Due to Dog Walking Dispute, Two Died, Six Injured
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
Double Murder Case in Indore : इंदौर में एक सप्ताह में ही लगातार तीसरा बड़ा हत्याकांड हो गया। शहर में गुरुवार देर रात सनसनीखेज गोलीकांड' गया। खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में कुत्तों को घुमाने को लेकर बैंक के गार्ड ने पड़ोसियों से विवाद के बाद अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दनादन गोलियां चला दीं। बैंक ऑफ बड़ौदा की सुखलिया शाखा के गार्ड राजपाल राजावत ने घर की छत से पहले दो हवाई फायर किए। इसके बाद भीड़ पर गोलियां बरसा दीं। इसमें वहां खड़े जीजा- साले की मौत हो गई। वहीं छह अन्य घायल हैं। मृतक राहुल (28) पिता महेश वर्मा और विमल (35) पिता देवकरण अमचा बीच बचाव करने आए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।


एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बंदूक और लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी और मृतकों के घर आमने-सामने ही विमल का निपानिया में सैलून है। 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं।
Indore Double Murder: Bank Guard Fired from Roof Due to Dog Walking Dispute, Two Died, Six Injured
विमल और राहुल ने गोलीबारी में दम तोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे आरोपी गार्ड राजपाल कुत्ते को घुमा रहा था। इस दौरान एक अन्य कुत्ता आ गया और दोनों कुत्ते लड़ने लगे। इस दौरान एक परिवार ने आपत्ति ली तो बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो गार्ड भागते हुए घर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंचा और गोलियां चलाने लगा। लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। राहुल और विमल को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ज्योति (30) पति राहुल, सीमा ( 36 ) पति सुखराम, कमल (50) पिता कड़वा, मोहित (21) पिता भीम सिंह, ललित (40) पिता नारायण बोरसे और प्रमोद सभी एमवायएच में भर्ती है।

लगातार हत्याएं
एक सप्ताह में ही इंदौर में तीन बड़े हत्याकांड हो चुके हैं। कनाड़िया रोड पर दूल्हे की हत्या के बाद एक इंटीरियर डिजाइनर की हत्या हो गई। इसके बाद गुरुवार देर रात यह घटना हुई। लगातार बढ़ रहे अपराधों पर पुलिस भी चिंतित है। इन सभी मामलों के पीछे नशा प्रमुख कारण सामने आ रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed