फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Six months pregnant gang-raped in Indore, Muslim accused arrested

Indore Crime: हिंदू लड़की से संबंध बनाने पर मिलती है जन्नत, गर्भवती महिला से गैंगरेप करने के बाद बोला दरिंदा

Sun, 02 Oct 2022 08:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Oct 2022 08:18 PM IST
सार

युवती ने जब गर्भवती होने की दुहाई दी तो एक आरोपी बोला कि 'हमारे धर्म में सब चलता है, हिंदू लड़की से संबंध बनाने पर जन्नत नसीब होती है'। पुलिस ने शिकायत के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Six months pregnant gang-raped in Indore, Muslim accused arrested
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। छह माह की गर्भवती महिला से चार आरोपियों ने दुष्कर्म किया। युवती ने जब गर्भवती होने की दुहाई दी तो एक आरोपी बोला कि 'हमारे धर्म में सब चलता है, हिंदू लड़की से संबंध बनाने पर जन्नत नसीब होती है'। पुलिस ने शिकायत के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि वह खजराना इलाके में रहती है। उसने लव मैरिज की थी। पर कुछ दिनों बाद घर के आर्थिक हालात खराब होने लगे। इस पर उसने नौकरी की तलाश शुरू की। युवती ने इंस्टाग्राम पर भी रिज्यूम शेयर किया था। कुछ दिन बाद अरबाज नामक युवक का मैसेज आया था। उसने नौकरी का कहकर पहले मिलने बुलाया था। अरबाज से जून महीने में विजय नगर के मेघदूत गार्डन में मिली थी। 
विज्ञापन


युवती का कहना है कि अरबाज ने मिलने के बाद नौकरी के संबंध में बात की और प्रिंस और अफजल से मिलने की बात कही। कहा ये तुम्हारा काम करा देंगे। इनसे बात करने पर इन्होंने सैलेरी वगैरह पर बात कर काम समझाया और मोबाइल नंबर ले लिया। नंबर लेने के बाद अफजल ने मुझसे मैसेज भेजे कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं। मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ। तुम्हें जॉब भी दिलवा दूंगा। एक्स्ट्रा पैसे भी दूंगा।  मैंने बात करना बंद कर दिया। इस घटना के एक महीने बाद में अरबाज ने उन्हें समझाने और नौकरी लगवा देने की बात कर फिर मिलने बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने कहा कि प्रिंस नामक युवक ने मुझे 14 सितंबर को नौकरी की बात करने के लिए रीगल तिराहे पर मिलने बुलाया था। वहां पहुंचने पर सैयद, अफजल और अरबाज भी मिले। सभी कार में बैठे समोसा खा रहे थे। युवती का आरोप है कि मुझे भी समोसे में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। मैं बेहोश हो गई तो सभी मुझे सुनसान जगह ले गए और रेप करने लगे। जब मैंने गर्भवती होने की दुहाई दी तो अफजल ने कहा कि हमारे धर्म में यह सब चलता है। हिंदू लड़की के साथ संबंध बना लो तो जन्नत नसीब होती है। बाद में वह घर पहुंची। 15 दिन बाद हिम्मत कर गुरुवार रात में केस दर्ज कराया। खजराना टीआई ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed