फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Shadow of rain on India Australia match to be held on Sunday, both teams reached Indore

Ind vs Aus 2nd ODI: रविवार को होने वाले भारत आस्ट्रेलिया मैच पर बारिश का साया, दोनो टीमें पहुंचीं इंदौर

Sat, 23 Sep 2023 09:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 23 Sep 2023 09:52 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को इंदौर में होने वाले  मैच के दौरान बादल छाए रहेंग और शाम के वक्त बारिश भी हो सकती है।  रविवार सुबह से ही तेज हवाएं भी चलेगी।  बारिश ने निपटने के लिए  होलकर स्टेडियम में तैयारियां की गई है। 

विज्ञापन
Shadow of rain on India Australia match to be held on Sunday, both teams reached Indore
होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा भारत आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भारत  और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे वन डे क्रिकेट मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। मैच के लिए सारी टिकटें बिक चुकी है। भारत और आस्ट्रेलिया की टीम शनिवार शाम को इंदौर पहुंची। दोनो टीमों ने मैच के लिए स्टेडियम पहुंचकर अभ्यास नहीं किया।

विज्ञापन


दोनो टीमें सीधे रविवार को आमने सामने होंगी खिलाड़ी सीधे होटलों में पहुंचे। उधर इस मैच के दौरान रविवार को बादल भी छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश भी हो सकती है। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने पिच और मैदान को ढकने के लिए नए कवर्स भी खरीद है। शनिवार को मैदान को कवर करने का अभ्यास भी ग्राउंड स्टाॅफ ने किया।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को इंदौर में होने वाले मैच के दौरान बादल छाए रहेंग और शाम के वक्त बारिश भी हो सकती है। रविवार सुबह से ही तेज हवाएं भी चलेगी। बारिश ने निपटने के लिए होलकर स्टेडियम में तैयारियां की गई है। मैदान में दो पिच तैयार किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत एक भी मैच नहीं हारा

इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए वन डे मैच में भारतीय टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। भारत आस्ट्रेलिया के बीच मैचों की सीरित में दूसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा है। पहले मैच में भी भारत ने जीत हासिल की है। इससे पहले वर्ष 2017 में भारत और आस्ट्रेलिया टीम के बीच 24 सितंबर को ही मैच हुआ था। तब भी भारत ने मैच जीता था, हालांकि इस साल भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था और खराब पिच को मैच रैफरी ने तीन डिमेरिट अंक दिए थे।

नहीं जा सकेंगे वाहन

रविवार को मैच के कारण रेसकोर्स रोड की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रेसकोस रोड से वाहन नहीं जा सकेंगे। मैच देखने आए दर्शक अपने वाहन नेहरु पार्क मैदान और गोमा की फेल मैदान में रख सकेंगे। स्टेडियम में पुलिस भी व्यवस्था संभालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed