फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Seven member team for cleanliness survey came from Delhi, asked people about cleanliness

Indore: दिल्ली से आई स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सात सदस्यों की टीम, लोगों से सफाई के बारे में पूछा

Sat, 19 Aug 2023 06:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 19 Aug 2023 06:31 PM IST
सार

इंदौर आई स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों  में जाकर सफाई व्यवस्था देखी। टीम के सदस्यों ने रहवासियों से भी सफाई को लेकर फीडबैक लिया। रहवासियों से पूछा गया कि अभी जैसी सफाई हो रही है, क्या वैसी सालभर होती है।

विज्ञापन
Seven member team for cleanliness survey came from Delhi, asked people about cleanliness
इंदौर आई स्वच्छता सर्वेक्षण टीम - फोटो : इंदौर आई स्वच्छता सर्वेक्षण टीम

विस्तार

इंदौर के सिर पर सातवीं बार स्वच्छता का ताज रहेगा या नहीं, इसका आंकलन करने के लिए दिल्ली से स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम आ गई है। सात सदस्यों का दल इंदौर में 28 अगस्त तक रुकेगा। 26 अगस्त तक फिल्ड में जाकर सफाई व्यवस्था देखी जाएगी। बचे दो दिन में दस्तावेजीकरण किया जाएगा। इस बार बारिश में स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे इंदौर के लिए चुनौती बना हुआ है,क्योकि कई सड़कों पर जलजमाव, गड्ढे है। बारिश के कारण कई इलाकों की बेकलेन भी साफ नहीं हो पाई है और उनमें गाद भरी हुई है।

विज्ञापन

 

इंदौर आई स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सफाई व्यवस्था देखी। टीम के सदस्यों ने रहवासियों से भी सफाई को लेकर फीडबैक लिया। रहवासियों से पूछा गया कि अभी जैसी सफाई हो रही है, क्या वैसी सालभर होती है। इसके अलावा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सिस्टम के बारे में पूछा। सर्वे के दौरान टीम ने बैकलेन की सफाई, थ्री आर को जानकर भी देखा।

विज्ञापन

दिल्ली से मिल रही लोकेशन पर जाकर सर्वे कर रही टीम

सर्वे के लिए आई टीम के पास आधुनिक गजेट्स भी है। दिल्ली में बैठी टीम से सर्वे के लिए इंदौर आई टीम को लोकेशन मिल रही है। शुक्रवार को एम आर-10, खजराना, विजय नगर क्षेत्र में टीम ने सर्वे किया। जिस स्थान पर टीम जा रही है, उसके बारे में स्थानीय अफसरों को भी पता नहीं है। उनके मौके पर जाने के बाद अफसरों को इस बात की जनकारी मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार वाटर प्लस की रेटिंग नहीं इंदौर के पास

सर्वेक्षण में 9500 नंबर है। इसमें सबसे ज्यादा 1500 नंबर वाटर प्लस सर्वे के है। पिछले साल 7500 अंकों का सर्वे हुआ था और देशभर के चार हजार से ज्यादा शहरों ने सर्वेक्षण में हिस्सा लिया था। इस बार इंदौर को सूरत और नवी मुबंई से भी टक्कर मिल रही है। पिछले साल इंदौर को वाटर प्लान में सेवन स्टार रेटिंग मिली थी। इस बार तो सर्वे ही नहीं हुआ। नाला टैंपिंग प्रोेजेक्ट फ्लाप साबित हुआ और शहर के नालों में काला पानी और गाद भरी हुई है। इस पार इंदौर को सबसे ज्यादा वाटर प्लस में ही नुकसान होगा। अमानक पाॅलिथीन, सिंगल यूज्ड प्लास्टिक, नो थू-थू अभियानों ने भी शहर में औपचारिकता निभाई। सर्वेक्षण टीम को देखते हुए निगम ने वार्ड स्तर पर टीम तैनात कर रखी है और रात में भी शहर की सफाई हो रही है।

डोर टू डोर सबसे बेहतर

इंदौर की सफाई व्यवस्था में डोर डू डोर कचरा कलेक्शन पूरे देश में इंदौर सबसे आगे है। ऑनलाइन और ऑफलाइन सफाई के प्रति फीडबैक में भी इंदौर कमजोर है। इसके भी दो हजार से ज्यादा अंक है। सड़क निर्माण, सीवरेज खुदाई, स्टार्म वाटर लाइन खुदाई के कारण शहर की सड़कों पर गड्ढे, कीचड़ और गाद है। शहरवासियों को भी साफ पानी नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed