फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Restaurant employee's foot slipped on the floor while moving the table, died after falling on his head

Indore: टेबल खिसकाते समय फर्श पर फिसला रेस्टोरेंट कर्मचारी का पैर, सिर के बल गिरने से मौत

Sun, 10 Sep 2023 10:42 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 10 Sep 2023 10:42 AM IST
सार

काउंटर पर काम कर रहे एक कर्मचारी ने उसे गिरते हुए देखा तो पास आकर उसे उठाया, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं की थी।   डॉक्टरों ने उसकी जांच की और कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया। गिरने के कारण संभवत: उसके सिर में अंदरुनी चोट आई है। 

विज्ञापन
Restaurant employee's foot slipped on the floor while moving the table, died after falling on his head
फिसलने से रेस्टोरेंट कर्मचाारी की मौत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के एक रेस्टोरेंट में एक कर्मचारी की फर्श पर फिसलने से मौत हो गई। गिरने के बाद न उसका खून बना, न ही वह चिल्लाया। दूसरे कर्मचारियों ने उसे उठाया तो वह बेसूध पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना इंदौर के विजयनगर इलाके की है। शनिवार रात फर्श पर पैर फिसलने के कारण रेस्टोरेंट का कर्मचारी रवि पिता जगदीश देलावर सिर के बल गिर गया था। रेस्टोरेंट बंद करने के बाद वह सामान हटा रहा था। फर्श पर एक बार वह फिसलते फिसलते बचा, लेकिन उसने खुद को संभाल लिया। इसके बाद वह एक टेबल को खींचने लगा, लेकिन उसका पैर फिसल गया। वह सिर के बल फर्श पर गिरा।

विज्ञापन

काउंटर पर काम कर रहे एक कर्मचारी ने उसे गिरते हुए देखा तो पास आकर उसे उठाया, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं की थी। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच की और कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया। गिरने के कारण संभवत: उसके सिर में अंदरुनी चोट आई है। परिवारजनों का आरोप है कि रेस्टोरेंट से कुछ ही दूरी पर बॉम्बे अस्पताल था। यदि रेस्टोरेंट के संचालक उसे वहां ले जाते तो जल्दी उपचार मिल सकता था, लेकिन उन्होंने दूसरे अस्पताल ले जाने का फैसला लिया और उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयनगर पुलिस के मुताबिक स्कीम नंबर 54 में मिस्टर होटल पर रवि कुछ महिनों से काम करता था। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस इसे हादसा ही मान रही है। मृतक के जीजा नरेंद्र ने कहा कि परिजनों को रेस्टोरेंट संचालक ने सूचना दी, तब तक रवि की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed