फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Residents reached the public hearing to protest against the removal of the liquor shop, why the leader of the

Indore: शराब दुकान हटाने के विरोध में जनसुनवाई में पहुंचे रहवासी, नेता प्रतिपक्ष ने क्यों नहीं हटा रहा प्रशासन

Tue, 29 Aug 2023 08:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 29 Aug 2023 08:47 PM IST
सार

रहवासियों ने कहा कि शराब दुकान के कारण रहवासियों को परेशानी हो रही है। दुकान के पास ही स्कूल बस का स्टाॅप है। महिलाएं वहां बच्चों को लेने के लिए खड़ी होती है अौर शराबी उनके साथ छेड़खानी करते है।

विज्ञापन
Residents reached the public hearing to protest against the removal of the liquor shop, why the leader of the
शराब दुकान का विरोध करते रहवासी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बाणगंगा क्षेत्र में मानसिक चिकित्सालय के सामने शुरु हुई शराब दुकान का रहवासी विरोध कर रहे है। इसे लेकर रहवासियों के साथ नेता प्रतिपक्ष ने दुकान के सामने भजन गाए। मंगलवार को शराब दुकान का मामला जनसुनवाई में भी पहुंचा। ज्ञापन लेने आए अफसरों से नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि जब क्षेत्र के रहवासी विरोध में है तो शराब दुकान क्यों नहीं हटाई जा रही है। दुकान के सामने मानसिक अस्पताल है। इसके अलावा नशा मुक्ति केंद्र भी वहां संचालित होता है।

विज्ञापन

तो फिर वहां शराब दुकान के लिए स्थान देने की क्या जरुरत है। रहवासियों ने कहा कि शराब दुकान के कारण रहवासियों को परेशानी हो रही है। दुकान के पास ही स्कूल बस का स्टाॅप है। महिलाएं वहां बच्चों को लेने के लिए खड़ी होती है और शराबी महिलाअेां के साथ छेड़खानी करते है। अफसरों ने कहा कि क्षेत्र की 50 प्रतिशत महिलाएं हस्ताक्षर कर दुकान हटाने की मांग करें तो उसे शिफ्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन

विकलांग युवक को दिया स्कूटर

जनसुनवाई में राखी त्योहार के कारण इस बार भीड़ कम रही, लेकिन कई लोगों की परेशान भी हल हुई। एक विकलांग युवक ने कलेक्टर टी इलैया राजा से कहा कि उसे विकलांग होने के कारण उसे चलने फिरने में परेशानी आती है तो कलेक्टर ने उसे तीन पहिया स्कूटर देने के लिए अफसरों से कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरपुर क्षेत्र में रहने वाली छात्रा अंजलि प्रजापति एमबीए करना चाहती है,लेकिन उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। युवती को अफसरों ने एज्यूकेशन लोन दिलाने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में 200 से ज्यादा आवेदन आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed