फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Rahul will reach those villages where national level leaders have not reached till date

Bharat jodo Yatra: राहुल पहुंचेंगे उन गांवों में, जहां आज तक नहीं पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के नेता

Mon, 21 Nov 2022 10:36 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 21 Nov 2022 10:36 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में प्रवेश के बाद यात्रा का पहला पड़ाव बुरहानपुर होगा। जिस मुमताज की याद में ताजमहल बना है, वह बुरहानपुर की थी और उनकी मौत वहां भी हुई थी।

विज्ञापन
Rahul will reach those villages where national level leaders have not reached till date
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

कांग्रेस भले ही यह कहे कि भारत जोड़ो यात्रा को राजनीतिक दृष्टि से न देखे, यह देश को जोड़ने के लिए है, लेकिन इस यात्रा के बहाने कांग्रेस मालवा निमाड़ में अपनी जड़े मजबूत करना चाहती है। राहुल गांधी की यात्रा के रुट में दस-पंद्रह हजार की आबादी वाले उन गांवों को शामिल किया गया है,जहां आज तक राष्ट्रीय स्तर के नेता नहीं रुके। इस यात्रा के जरिए राहुल आम आदमी से सीधे कनेक्ट करने की कोशिश कर रहे है। राजनीतिक विश्लेषक मानते है कि एक समय गरीब वर्ग कांग्रेस की ताकत हुआ करता था। अब फिर कांग्रेस उस वर्ग में खुद को मजबूत करने की कोशिश में है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में प्रवेश के बाद यात्रा का पहला पड़ाव बुरहानपुर होगा। जिस मुमताज की याद में ताजमहल बना है, वह बुरहानपुर की थी और उनकी मौत वहां भी हुई थी। पहले ताजमहल यहां पर ही बनाने का फैसला लिया गया था। राजनीतिक तौर पर देखे तो यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते थे, हालांकि उन्होंने कांग्रेस को ही समर्थन दिया है। यहां से राहुल पैदल चलकर असीरगढ़, रुस्तमपुरा, छैगांव माखन जैसे गांवों में

विज्ञापन

जाएंगे। रात्रि विश्राम के लिए एक छोटा सा गांव खेरदा चुना गया है। मध्य प्रदेश में तीसरा विश्राम भारत जोड़ो यात्रा सनावद से आगे मौरटक्का में करेगी। सनावद निमाड़ का एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है और वहां लाल मिर्च की मंडी भी है। मोरटक्का में कई आश्रम है और ओंकारेश्वर के लिए मोरटक्का से ही लोग जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नर्मदा परिक्रमा का भी मोरटक्का अहम पड़ाव है। राहुल गांधी यहां से करीब 20 किलोमीटर चलेंगे और फिर बलवाड़ा में रुकेंगे। बलवाड़ा निमाड़ की सरहद है और पहाड़ों के बीच बसा है। इस गांव की आबादी करीब 20 हजार है।

बलवाड़ा से करना होगी लंबी दूरी तय

भारत जोड़ो यात्रा एक दिन में 20 किलोमीटर का सफर तय कर रही है, लेकिन बलवाड़ा के बाद यात्रा पहले चोरल में रुकने वाली थी, लेकिन बाद में बदलाव करते हुए महू में रुकवाने का फैसला लिया गया। बलवाड़ा से महू की दूरी 35 किलोमीटर से ज्यादा है और घाट सेक्शन भी है। महू तक जाने के लिए राहुल को ज्यादा चलना होगा। महू के बाद यात्रा इंदौर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed