फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police have arrested an accused person for smuggling MD.

Indore: 25.90 लाख की MD ड्रग्स जब्त, तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार, पेट्रोल टंकी के पास छिपाकर ले जा रहा था

Fri, 21 Aug 2026 08:59 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 08:59 PM IST
सार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने सुपर कॉरिडोर पर कार्रवाई करते हुए 259 ग्राम MD ड्रग्स के साथ आरोपी अल्तमस को गिरफ्तार किया। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 25.90 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी बाइक की पेट्रोल टंकी के पास ड्रग्स छिपाकर ला रहा था। पुलिस सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Police have arrested an accused person for smuggling MD.
aaropi

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 259 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंदसौर से इंदौर आ रही थी ड्रग्स की खेप
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर जिले से एक व्यक्ति MD ड्रग्स की खेप लेकर इंदौर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुपर कॉरिडोर पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों और संदिग्धों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को काले रंग की बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी में आरोपी के पास से 259 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई।
विज्ञापन


पेट्रोल टंकी के पास छिपाई थी ड्रग्स
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने MD ड्रग्स को प्लास्टिक की थैली में पैक कर बाइक की पेट्रोल टंकी के पास छिपा रखा था। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 25.90 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी की पहचान अल्तमस के रूप में हुई है। पुलिस ने ड्रग्स और बाइक को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सड़क के कीचड़ में धरने पर बैठे पार्षद, 4 साल से अधूरे काम पर भड़का जनआक्रोश, तुरंत जागे अधिकारी


लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए तस्करी का दावा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जल्दी पैसा कमाकर लग्जरी गाड़ियां, ब्रांडेड लाइफस्टाइल और पब-क्लब की जिंदगी जीने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हुआ। हालांकि पुलिस उसके बयानों की पुष्टि कर रही है।

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी MD ड्रग्स किससे लेकर आता था और इंदौर में किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस आरोपी के पूर्व संपर्कों और संभावित सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क से जुड़े कुछ और लोग सामने आ सकते हैं। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed