फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   People of Jain community said in Indore – Our faith in Sammad Shikhar is not a place of entertainment

Indore News: इंदौर में बोले जैन समाज के लोग-सम्मेद शिखर में हमारी आस्था, मनोरंजन का स्थान नहीं

Wed, 21 Dec 2022 08:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 21 Dec 2022 08:36 PM IST
सार

सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का देशभर में विरोध हुआ। अब सरकार झुक गई है, जैन समाज के लोगों का कहना है कि  सरकार का फैसला ही विचित्र रहा। आस्था के केंद्र को मनोरंजन स्थल के रुप में कैसे विकसित किया जा सकता है।

विज्ञापन
People of Jain community said in Indore – Our faith in Sammad Shikhar is not a place of entertainment
सम्मेद पर्वत - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित करने के विरोध में इंदौर में बाजार बंद रहे, जुलूस भी निकले। सरकार द्वारा अपना फैसला वापस लेने की बात भी सामने आ रही है, लेकिन समाजजनों का कहना है कि सम्मेद शिखर हमारे समाज का सबसे बड़ा तीर्थ है। वहां पर्यटन गतिविधियां नहीं होना चाहिए। वह जैन समाज की आस्था का केंद्र है, वहां मन की शुदि्ध होती है, मनोरंजन कैसे संभव है। सरकार ने आखिर क्या सोचकर पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का नोटिफिकेशन जारी किया।

विज्ञापन

पवित्रता भंग होगी

पूरे विश्व में सम्मेद शिखर समाज का सबसे बड़ा तीर्थ है। हमारे 24 भगवानों में से 20 को उस शिखर पर्वत पर मोक्ष की प्राप्ति हुई है। हम वहां मन की शुदि्ध के लिए जाते है। यदि पर्यटक वहां आएंगे तो तीर्थ की पवित्रता भंग होगी। पता चला है कि सरकार ने फैसला वापस लिया है, लेकिन अभी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन

अशोक बड़जात्या, अखिल भारतीय दिगंबर जैन समाज,अध्यक्ष

दूसरी गतिविधियां बढ़ती

यदि पर्वत को पर्यटन केंद्र के रुप मेें विकसित किया जाएगा तो वहां दूसरी गतिवधियां बढ़ेगी, होटल, रेस्त्रां खुलेंगे। जैन समाज वहां तीर्थ के भाव से जाता है। पर्यटक वहां जाएंगे तो गंदगी ज्यादा फैलेगी। मांसाहारी पर्यटक भी वहां आएंगे। इससे हमारी भावनाएं आहत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार पाटौदी, अध्यक्ष, दिगंबर जैन सामाजिक संसद, इंदौर

दूसरे स्थल विकसित करे

झारखंड में दूसरे कई पर्वत भी है, जिसे नए सिरे से पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करता है। सम्मेद शिखर जी प्रमुख तीर्थ स्थल है। वहां वैसे ही वर्षभर में काफी लोग आते है और उससे प्रदेश के लोगों को रोजगार भी मिलता है। उसे तीर्थ स्थल के रुप में ही विकसित किया जाना चाहिए, न कि पर्यटन स्थल बनाना चाहिए।- आनंद जैन, इंदौर सीए एसोसिएशन, अध्यक्ष

क्यों नाराज है जैन समाज

झारखंड के सम्मेद शिखर पर्वत को लेकर केंद्र व राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया। जिसका देशभर में विरोध हो रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने फैसला वापस लेने की तैयारी की है। इस पर्वत को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की तैयारियां प्रदेश सरकार ने कर रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed