फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   New twist in the case of beating a girl in a moving car in indore The victim said the beater is my brother

Indore: चलती कार में युवती को पीटने के मामले में नया मोड़, पीड़िता बोली-पीटने वाला मेरा भाई है

Sun, 06 Nov 2022 12:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 12:32 PM IST
सार

शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें महंगी नीले रंग की कार में एक युवती चीख रही थी और पीछे बाइक सवार दो युवक कार का वीडियो बना रहे थे। कार धीमी हुई तो युवती ने दरवाजा खोला और कार से उतरकर भागने लगी थी।

विज्ञापन
New twist in the case of beating a girl in a moving car in indore The victim said the beater is my brother
युवक से बचने के लिए बुरी तरह चिल्ला रही थी युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एक पाॅश इलाके में चलती कार में युवती से मारपीट करने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद युवती खुद के साथ हुई प्रताड़ना की कोई शिकायत नहीं चाहती है। शनिवार रात उसे विजय नगर थाने बुलाया गया था तो उसने पुलिस को बयान दिया कि कार में उसके साथ उसका भाई था और हम एक पब से लौट रहे थे और मैं कार चलाने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन


वीडियो नौ महीने पुराना है। युवती ने वीडियो वायरल करने वाले युवकों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग पुलिस से की है। पता चला है कि युवती ब्यूटीशियन है और विजय नगर क्षेत्र में ही रहती है। उधर युवती ने थाने से बाहर निकल रहे एक मीडियाकर्मी को थप्पड़ मार दिया था। मीडियाकर्मी ने युवती के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है कि इस घटना के मामले में पुलिस युवती पर प्रकरण दर्ज करे।
विज्ञापन


बता दें, कि सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें महंगी नीले रंग की कार में एक युवती चीख रही थी और पीछे बाइक सवार दो युवक कार का वीडियो बना रहे थे। कार धीमी हुई तो युवती ने दरवाजा खोला और कार से उतरकर भागने लगी थी। इस मामले में पुलिस ने कार नंबर ट्रेस कर वाहन मालिक का पता लगाया था। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर कहा था कि उसके साथ कोई मारपीट नहीं हुई और कार में सवार युवक उसका मुंंहबोला भाई है और वह मुझे कार नहीं चलाने दे रहा था तो मैं चीख रही थी और कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed