फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News: Janak Palata Magilligan to address Solar World Congress 2023 in New Delhi

MP News: सोलर वर्ल्ड कांग्रेस को संबोधित करेंगी जनक पलटा; 1985 में इंदौर में शुरू किया था सोलर कम्युनिटी किचन

Sun, 29 Oct 2023 10:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 29 Oct 2023 10:36 PM IST
सार

जनक पलटा सोलर कुकिंग के क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा की एकमात्र महिला पायनियर हैं। "द सेंचुरी ऑफ सोलर-स्टोरीज़ एंड विजन ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी" में दर्ज है जनक पलटा का नाम।

विज्ञापन
MP News: Janak Palata Magilligan to address Solar World Congress 2023 in New Delhi
जनक पलटा मगिलिगन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नई दिल्ली में आयोजित 'सोलर वर्ल्ड कांग्रेस 2023' कार्यक्रम में जनक पलटा मगिलिगन शामिल होंगी। यहां वे "सोलर थर्मल कुकिंग" के सत्र को संबोधित करेंगी। जनक पलटा सोलर कुकिंग के क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा की एकमात्र महिला पायनियर हैं। जनक पलटा सोलर कुकर्स इंटरनेशनल की ग्लोबल सलाहकार, जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की निदेशक भी हैं। सोलर वर्ल्ड कांग्रेस 2023 का ये सत्र 30 अक्टूबर से 04 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन


जनक पलटा मगिलिगन यहां अपने 39 वर्षों के अनुभव को साझा करेंगी। उन्होंने सोलर थर्मल कुकर में प्रशिक्षण और सोलर कुकिंग और खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ कई स्टार्टअप को बढ़ावा देकर ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण किया है।
विज्ञापन


सोलर कम्युनिटी किचन की शुरुआत की
जनक पलटा मगिलिगन एक बहाई पायनियर के रूप में 1985 में ग्रामीण महिलाओं के लिए बरली ग्रामीण विकास संस्थान शुरू करने के लिए इंदौर आईं थीं। यहां उन्होंने ब्रिटेन से भारत में आजीवन बहाई सेवा को समर्पित अपने पति जिम्मी मगिलिगन के साथ सबसे बड़े पहले सोलर कम्युनिटी किचन की शुरुआत की। यहां सोलर कुकिंग करने, सिखाने, बनाने के और स्थानीय स्तर से 1000 से अधिक गांवों में सोलर खाना पकाने और पर्यावरण बचाने, महिलाओं को धुआंन्मुक्त करने का काम किया गया, जो आज तक जारी है। उन्होंने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोलर कुकिंग को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनक पलटा मगिलिगन संयुक्त राष्ट्र और जी20 और भारत में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय और सरकारी मंचों/बैठकों में सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सौर थर्मल कुकर के महत्व की वकालत करती हैं। 

200 नवीकरणीय ऊर्जा पायनियर्स में जनक पलटा मगिलिगन का नाम
जनक पलटा मगिलिगन ने ISES के सहयोग से विश्व का पहला WWW.solarfood2009.org सम्मेलन इंदौर में किया। ISES ने भी नवीकरणीय ऊर्जा के इतिहास में सोलर कुकिंग को प्रमुखता और मान्यता देते हुए अपनी स्मारक पुस्तिका "द सेंचुरी ऑफ सोलर-स्टोरीज़ एंड विजन ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी" में जनक पलटा मगिलिगन का नाम 200 नवीकरणीय ऊर्जा पायनियर्स में दर्ज किया। ISES ने भारत में सोलर कुकिंग के क्षेत्र में एकमात्र महिला पायनियर के रूप में उनका नाम दर्ज कर उनके योगदान को सम्मानित किया है।


ISES ने वर्ल्ड सोलर कांग्रेस 50 में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा सोसाइटी (आईएसईएस) की 50वीं वर्षगांठ मनाने के दौरान इस पुस्तक को 2020 में जारी किया था। द सेंचुरी ऑफ सोलर में उन सभी शोधकर्ता, उद्योग, नीति निर्माता, गैर सरकारी संगठनों और गैर-लाभकारी संगठनों के पायनियर और अग्रणी हैं, जिन्होंने सोलर ऊर्जा को नई बिजली क्षमता में सबसे तेजी से बढ़ने वाला योगदानकर्ता बनाने में योगदान दिया है। 

अधिक जानकारी के लिए देखें    
https://www.swc2023.org 
https://www.swc2023.org/program/side-events-and-workshops 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed