Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election: Employees who came to collect EVM in Indore worried, officers who took the material went missing

MP Election: इंदौर में EVM जमा करने पहुंचे कर्मचारी परेशान, सामग्री लेने वाले अधिकारी ही हो गए लापता

Sat, 18 Nov 2023 12:41 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 18 Nov 2023 12:41 AM IST
सार

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में चुनावी व्यवस्थाएं बिगड़ी नजर आईं। मतदान समाप्त होने के बाद अधिकारी-कर्मचारी ईवीएम जमा करने पहुंचे तो वहीं तैनात कई अधिकारी गायब थे। इस वजह से मतदान दल कर्मचारियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन
MP Election: Employees who came to collect EVM in Indore worried, officers who took the material went missing
नेहरू स्टेडियम में परेशान होते रहे मतदान दल के कर्मचारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में इस बार 73 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। शाम को ईवीएम जमा करने गए मतदान दलों के कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा। नेहरु स्टेडियम में व्यवस्था चरमरा गई। मतदान दल के कर्मचारियों से सामग्री लेने वाले ही नजर नहीं आ रहे थे। देर रात तक कर्मचारी परेशान रहे। हालांकि प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार व्यवस्था बदली है स्टेडियम में। रात दो बजे तक ईवीएम जमा की जाएगी। इस बार बेहतर व्यवस्था की गई है, हालांकि थोड़ा समय जरूर लग रहा है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मतदान दल के कर्मचारियों को चुनाव के बाद ईवीएम सहित कई सामग्री जमा करानी थी। इसके लिए कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन देर रात जब मतदान कर्मी नेहरू स्टेडियम पहुंचे तो उनसे सामग्री लेने वाले ही नदारद नजर आए। ईवीएम और मतदान सामग्री लेने वाले अधिकारी कर्मचारी गायब हो गए। कई पटवारी ड्यूटी से लापता थे। खासकर विधानसभा क्रमांक 3 में ड्यूटी पर गए अधिकारी-कर्मचारी ज्यादा परेशान होते रहे। कुछ समय इंतजार के बाद उनका सब्र भी जवाब देने लगा। कई अधिकारी-कर्मचारी नाराज होते नजर आए। अधिकारी जिम्मेदारों की तलाश में लगे रहे। बता दें कि 9 विधानसभा क्षेत्रों में 2561 मतदान केंद्र बनाए गए थे। हर केंद्र पर चार शासकीयकर्मियों की पोलिंग पार्टियां तैनात की गई थी। बताया जा रहा है कि रात 2 बजे तक ईवीएम लेने का काम चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed