फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Md drugs indore crime news

Indore News: एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाए दो आरोपी

Mon, 04 Nov 2024 07:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 04 Nov 2024 07:27 PM IST
सार

इंदौर में नशे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस सप्ताह पुलिस चेकिंग में ही 10 से अधिक लोग अलग-अलग जगह पर पकड़ाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Md drugs indore crime news
ड्रग्स के साथ पकड़ाए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में 88 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में आमिर, पुत्र आसिफ गौरी (निवासी नयापुरा) और अयान, पुत्र हमीद खान (निवासी टाटपट्टी बाखल) शामिल हैं। उन्हें MR4 रोड स्थित नमकीन क्लस्टर गली के पास पकड़ा गया, जब वे बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

 

एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, जब आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 88 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है। यह मादक पदार्थ आरोपियों ने बाइक में छिपा रखा था और इसे इंदौर में बेचने के उद्देश्य से लाया गया था। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी जब्त कर ली है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

इस गिरफ्तारी से इंदौर में ड्रग्स के अवैध व्यापार पर लगाम लगाने की दिशा में क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed