फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mandu's Rani Roopmati palace turned blue for the first time, know the reason

MP News: मांडू का रानी रूपमति महल पहली बार हुआ ब्लू, जानिए क्या है वजह

Mon, 21 Nov 2022 02:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 21 Nov 2022 02:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की मांडू नगरी अपनी अनोखी प्रेम कहानी के लिए मशहूर है। यह कहानी रानी रूपमति और  राजा बाज बहादूर की है। रूपमति के लिए बना महल इन दिनों नीली रोशनी से नहाया हुआ  है। 

विज्ञापन
Mandu's Rani Roopmati palace turned blue for the first time, know the reason
नीली रोशनी मेें नहाया रूपमति महल - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

प्रेम की नगरी मांडू में रानी रूपमति महल को पर्यटक देखने जा रहे है तो महल नीला नजर आ रहा है। रात में नीली रोशनी से नहाया ये महल खूबसुरत नजर आ रहा है। यह पहला मौका है जब यूनिसेफ के आव्हान पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस महल को गो ब्लू थीम पर बच्चों के अधिकारों के समर्थन में ब्लू किया। विश्व बाल दिवस पर हर साल 20 नवंबर मनाया जाता है। इस मौके पर पहली बार रानी रूपमति महल पर नीले रंग की रोशनी की गई। बच्चों के लिए प्रतिबद्धता दिखाने के लिए प्रदेश की कई इमारतों को नीला किया गया है। यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी ने बताया कि विश्व बाल दिवस के मौके पर दो दिनों के लिए पर्यटन विभाग ने प्रदेश की 70 बिल्डिंगों पर नीले रंग की रोशनी की थी। पहली बार पुरातत्व विभाग ने रूपमति महल को ब्लू किया। ऊंचाई पर होने के कारण दूर से ही नीले रंग की रोशनी में नहाया महल बच्चों के अधिकारों के लिए समर्थन दे रहा था।

विज्ञापन

इस महल से नर्मदा के दर्शन कर अन्न लेती थी रूपमति

इस महल को बाजबहादूर ने मांडू में रानी रूपमति के लिए बनवाया था। कहा जाता है कि रूपमति सुबह उठकर नर्मदा नदी के दर्शन करती थी और फिर अन्न ग्रहण करती थी। इस नदी से नर्मदा नदी दिखाई देती है। मांडू में सबसे ऊंचाई पर बने इस महल से निमाड़ नजर आता है। रूपमति इस महल में गीत गाती थी और उसकी आवाज के महलों तक गूंजती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed