फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   madhya pradesh indore woman health worker assault knife threat colleague case

मध्य प्रदेश: इंदौर में महिला स्वास्थ्यकर्मी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोप, सहकर्मी पर केस

Sun, 30 Aug 2026 12:56 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 30 Aug 2026 12:56 PM IST
सार

MP News: इंदौर के समीप खुड़ैल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने अपने सहकर्मी स्वास्थ्य अधिकारी सोहेल शेख पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे विजिट के बहाने कमरे में ले गया और चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
madhya pradesh indore woman health worker assault knife threat colleague case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के समीप खुड़ैल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ काम करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी ने ही वारदात को अंजाम दिया। महिला के मुताबिक, आरोपी उसे विजिट के बहाने स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में ले गया और वहां चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद खुड़ैल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोहेल शेख के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोहेल स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर है।
विज्ञापन


अकेले चलने का बनाता था दबाव
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी कई बार उसे अकेले चलने के लिए दबाव बनाता था। घटना वाले दिन भी उसने पहली मंजिल के कमरे में साथ में विजिट करने को कहा। महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर उसका तबादला करवाने की धमकी दी। इसके बाद जब वह कमरे में गई तो आरोपी ने चाकू निकालकर उसके गले पर अड़ा दिया और दुष्कर्म करने लगा। महिला डर गई और विरोध नहीं कर पाई।
विज्ञापन


परिजनों को जान से मारने की धमकी का आरोप
महिला के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी ने उसके परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। उसने केंद्र में मौजूद अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन महिला को लेकर खुड़ैल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: कटनी की निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा, विदेश भागने की आशंका में लुकआउट नोटिस की तैयारी

पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। स्वास्थ्य केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण पुलिस को डिजिटल साक्ष्य नहीं मिल सके। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed