{"_id":"663bb05c410a54333501e387","slug":"loksabha-election-2024-vd-sharma-akshay-kanti-bam-congress-bjp-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: वीडी शर्मा ने कहा अक्षय बम खोटा सिक्का, नोटा के लिए कांग्रेस पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: वीडी शर्मा ने कहा अक्षय बम खोटा सिक्का, नोटा के लिए कांग्रेस पर भड़के
Wed, 08 May 2024 10:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 08 May 2024 10:33 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम को खोटा सिक्का कह दिया, बोले जीतू पटवारी कांग्रेस को समाप्त कर रहे।
विज्ञापन
वीडी शर्मा की प्रेस वार्ता।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से भाजपा में आए अक्षय कांति बम को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खोटा सिक्का कहा है। भाजपा कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस को कहा कि आपका सिक्का खोटा है और आज आप लोग नोटा पर वोट डालने के लिए कह रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की वजह से कांग्रेस धरातल की ओर जा रही है। मध्यप्रदेश और देश की जनता अब कांग्रेस पार्टी को वोट नहीं देने वाली है। जो कांग्रेस पार्टी खजुराहो और इंदौर सहित देश की कई सीटों पर अपने प्रत्याशी तक नहीं खड़े कर पाई वो नोटा का बटन दबाने की बात कह रही है। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि देश में आज विपक्ष नहीं हैं। देश में जो विपक्षी दल है वह सब अपने परिवारों के लिए राजनीति कर रहे हैं।
दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के पास भाजपा को सबक सिखाने के कई तरीके है। ये इंदौर की जनता को तय करना है। हम चुनाव का बहिष्कार करने के लिए नहीं कहेंगे लेकिन नोटा का विकल्प हम सबके पास है। यदि नोटा बड़ी संख्या में दबा तो पता चल जाएगा कि जनता शहर के इन भाजपा नेताओं को अब नहीं चाहती है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के पास भाजपा को सबक सिखाने के कई तरीके है। ये इंदौर की जनता को तय करना है। हम चुनाव का बहिष्कार करने के लिए नहीं कहेंगे लेकिन नोटा का विकल्प हम सबके पास है। यदि नोटा बड़ी संख्या में दबा तो पता चल जाएगा कि जनता शहर के इन भाजपा नेताओं को अब नहीं चाहती है।
विज्ञापन
