फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Letter written by mayor pushyamitra bhargav collector and police commissioner against night culture

Indore News: नाइट कल्चर के विरोध में उतरे महापौर, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

Sat, 19 Aug 2023 09:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 19 Aug 2023 09:42 PM IST
सार

तेजी से बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए महापौर ने कलेक्टर और कमिश्नर को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने नाइट कल्चर को अपराधों के लिए दोषी ठहराया है।
 

विज्ञापन
Letter written by mayor pushyamitra bhargav collector and police commissioner against night culture
महापौर पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में तेजी से बढ़ते अपराधों पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर को पत्र लिखा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान ही शहर में कई बड़ी आपराधिक घटनाओं से चिंतित महापौर ने इसके लिए नाइट कल्चर को जिम्मेदार बताया है। पत्र में उन्होंने नाइट कल्चर को बंद करने पर विचार करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


क्या लिखा है पत्र में
देवी माता अहिल्या की पावन नगरी इंदौर शहर की अपनी संस्कृति और पहचान है। यह शहर स्वच्छता, व्यवसाय और जनभागीदारी के अतिरिक्त सांस्कृतिक रूप से प्रतिष्ठित है। नाइट कल्चर के नाम पर शहर में रात्रि के समय खुले रहने वाले बाजारों ने समृद्ध सांस्कृतिक शहर की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम किया है। नाइट कल्चर के बढ़ते प्रभाव ने सांस्कृतिक अतिक्रमण कर अपराध और अपसंस्कृति को बढ़ावा दिया है। इन रात्रिकालीन बाजारों के कारण आए दिन नए अपराध हो रहे हैं। दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं और महिलाओं के साथ भी आपराधिक घटनाओं की जानकारी संज्ञान में आ रही है। अतः शहरहित में नाइट कल्वर के नाम पर रात्रिकालीन बाजारों की व्यवस्था पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है। लोकतांत्रिक तरीके से शहर के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक कराएं जिससे इस संबंध में उचित निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed