फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ladli behna sena yojana benefits

Indore: योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही महिला अपराध की भी मॉनिटरिंग भी करेगी लाड़ली बहना सेना

Mon, 10 Jul 2023 07:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 10 Jul 2023 07:15 PM IST
सार

इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना सेना को दिलाई शपथ, बोले- हर महिला की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
 

विज्ञापन
ladli behna sena yojana benefits
आज के कार्यक्रम में शामिल लाड़ली बहना सेना - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र में महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के साथ ही उनकी सुरक्षा पर भी लाड़ली बहना सेना ध्यान देगी। घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और अन्य सभी अपराधों की सेना द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ ही उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। इंदौर में हुए लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना सेना को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर महिला की सुरक्षा के लिए यह टीम गठित की गई है और इसके माध्यम से हर महिला को कई स्तर पर लाभ मिलेंगे। हर क्षेत्र में गठित यह सेना महिला अपराधों की मानिटरिंग करेगी और पुलिस और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी देगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह शपथ दिलाई...
मैं, शपथ लेती हूं कि लाड़ली बहना सेना के सदस्य के रूप में अपने क्षेत्र की बहनों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने का काम करूंगी। मैं, अपने क्षेत्र की बहनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले इस काम में हर संभव सहयोग करूंगी। मैं, बहनों की अपने परिवार के सदस्य की तरह चिंता करूंगी और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में पूरी मदद करूंगी। मैं नशा मुक्ति, पेड़ लगाने, बिजली बचाने, साफ-सफाई, बेटी बचाने, पढ़ाने और पानी बचाने जैसे सामाजिक सुधारों के अभियानों में बढ़ चढ़कर भाग लूंगी। 
विज्ञापन


वार्ड और गांव स्तर पर बन रही सेना
प्रदेश के जिलों के प्रत्येक वार्ड में और प्रत्येक गांव में लाड़ली बहना सेना का गठन किया गया है। इसमें प्रदेश के प्रत्येक गांव, जिसकी आबादी 1500 से कम है, में 11 सदस्य एवं ऐसे गांव जिनकी आबादी 1500 से अधिक है, में 21 सदस्य की लाड़ली बहना सेना का गठन किया गया है। ग्राम/वार्ड स्तर पर लाड़ली बहना सेना बनाई गई है जिसमें गांव की 23 से 60 आयु वर्ग की महिलाएं सदस्य हैं। इसमें कुल संख्या में कम से कम 50 प्रतिशत सदस्य मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित सदस्य हैं। लाड़ली बहना सेना में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को अनिवार्यता रूप से शामिल किया गया है। प्रत्येक सेना में सर्व-सम्मति से लाड़ली बहना सेना प्रभारी एवं लाड़ली बहना सेना सह प्रभारी मनोनीत किया गया है जो एक वर्ष तक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। महिला बाल विकास विभाग की सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा उस गांव की एक सक्रिय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को लाड़ली बहना सेना के समन्वयक के रूप में मनोनीत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य बनना भी बहुत आसान
लाड़ली बहना सेना की सदस्यता प्राप्त करने के लिए 23 से 60 आयु वर्ग की महिलाएं, आंगनवाड़ी केन्द्र में जाकर अपना नाम पंजीकृत करा सकती हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंजीकृत महिलाओं की सूची सेक्टर पर्यवेक्षक को उपलब्ध कराएगी। सेक्टर पर्यवेक्षक, सेक्टर अंतर्गत आने वाले सभी केन्द्रों पर गठित लाड़ली बहना सेना की सूची और समन्वयक के रूप में संबंधित ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम परियोजना अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। लाड़ली बहना सेना के सदस्य लिखित में कारण सहित जानकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को देकर अपनी सदस्यता समाप्त कर सकते हैं। ऐसे किसी भी रिक्त स्थान की पूर्ति लाड़ली बहना सेना प्रभारी एवं अन्य सदस्यों द्वारा सर्व-सम्मति से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed