फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Krishna Mishra Guruji explained the different meaning of festivals to the children

Indore: दो मौसम के मिलन के प्रथम नौ दिन नवरात्रि, बच्चों को संदेश देते हुए बोले कृष्णा गुरुजी

Tue, 27 Sep 2022 08:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 08:16 PM IST
सार

कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने बताया कि मकर सक्रांति जो एक खगोलीय घटना है, वह पिता पुत्र दिवस के रूप में संदेश देती है। महाशिवरात्रि संयुक्त परिवार दिवस का संदेश देती है। 

विज्ञापन
Krishna Mishra Guruji explained the different meaning of festivals to the children
इंदौर के योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने छात्रों से संवाद किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने श्री वैष्णव इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर के मार्केटिंग के छात्रों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नवरात्रि के नौ दिनों का महत्व बताया साथ ही त्योहारों को परिवार और संस्कारों से जोड़ते हुए समझाया। कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र फैकल्टी मौजूद थे। 
विज्ञापन


कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने कहा कि दो मौसम के मिलन के प्रथम नौ दिन नवरात्रि कहलाते हैं। हमारे ऋषि-मुनियों को मालूम था मौसम के बदलने पर स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए चार मौसम की चार नवरात्रि बनाईं। इसमें बरसात से ठंड के मिलन की नवरात्रि शारदा नवरात्रि कहलाती है। इसमें गरबे खेले जाते हैं, मंत्र जाप होते हैं। यज्ञ होते हैं। ये सब शुद्धिकरण का एक हिस्सा हैं। गरबे से शरीर पसीना बहाता है, जो शरीर का शुद्धिकरण है। 
विज्ञापन


गुरुजी ने कहा कि शुभ निशुंभ हमारे राग और द्वेष हैं। मधु कैटभ क्रोध और अहंकार हैं। कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने बताया कि मकर सक्रांति जो एक खगोलीय घटना है, वह पिता पुत्र दिवस के रूप में संदेश देती है। महाशिवरात्रि संयुक्त परिवार दिवस का संदेश देती है। गणपति बप्पा मोरिया क्यों कहा जाता है, इसकी जानकारी भी गुरुजी ने दी। साथ ही सब विद्यार्थियों ने अपने रिश्तों को सम्मान एवं मजबूती देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डायरेक्टर  डॉक्टर जॉर्ज थॉमस उपस्थित थे। दीपा जोशी ने आभार प्रकट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed