{"_id":"65d37c750b7a73fb0e0af035","slug":"katkut-devnalya-rides-of-riders-trip-indore-news-tourism-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tourism: इंदौर में इसे देखना न भूलें, काटकूट के जंगल और देवनाल्या झील के पास हजारों साल पुराना शिव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tourism: इंदौर में इसे देखना न भूलें, काटकूट के जंगल और देवनाल्या झील के पास हजारों साल पुराना शिव मंदिर
Mon, 19 Feb 2024 09:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 19 Feb 2024 09:36 PM IST
सार
राइड्ज ऑफ राइडर्स ग्रुप ने अपने सदस्यों के लिए एक नई जगह पर राइड आयोजित की। इसके बारे में कई दिलचस्प जानकारियां भी इकट्ठा की।
विज्ञापन
खूबसूरत दृश्यों के बीच आऱओआर की टीम।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राइड्ज ऑफ राइडर्स (Rides Of Riders) ग्रुप ने इस रविवार को एक नई जगह की राइड आयोजित की। राइड में सभी प्राचीन कीर्तेश्वर महादेव की गुफा पहुंचे। ग्रुप एडमिन ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस राइड में 12 राइडर सम्मलित हुए। यह प्राचीन गुफा मंदिर इंदौर से 70 km दूर काटकूट गांव के आगे चिड़िया भड़क वॉटरफॉल से आगे चोरल नदी के मुहाने पर चट्टानों के पहाड़ पर स्थित है।
दो रास्तों से पहुंच सकते हैं
यहां दो रास्तों से पहुंचा जा सकता है। दोनों ही रास्ते डामर सड़क से बने हुए हैं। 600 मीटर दूर गाड़ी खड़ी करके यहां पैदल चलकर आराम से पहुंच सकते हैं।
1. इंदौर से खंडवा रोड होते हुए काटकूट फाटा से अंदर मुड़कर
2. इंदौर से तिल्लोर खुर्द, तिलोर बुजुर्ग, देवनाल्या झील, काटकूट होकर
बारिश में बढ़ जाती है खूबसूरती
यह महादेव मंदिर 25 से 30 फीट अंदर पहाड़ की गुफा में बना हुआ है। यह बेहद शांत जगह पर बना हुआ है। पुजारी आरती, शृंगार एवं पूजा करने अंदर जाते हैं। बाकी समय गुफा के मुहाने पर ही बैठकर बाकी के सारे काम करते हैं। वहां से प्रकृति का नजारा देखते ही बनता है। वहां मिले लोगों से ज्ञात हुआ है कि यह स्थान कई सौ साल पहले से स्थित है और आज भी ऐसा का ऐसा ही है। बारिश में तो यह जगह और भी अधिक खूबसूरती बिखेरती है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और शांत जगह जाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बनी है। यह जगह पूर्णतः सुरक्षित है। आप सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच कभी भी जा सकते हैं। आप परिवार के साथ यहां पर पिकनिक भी कर सकते हैं।