{"_id":"62fe582297930f660157a674","slug":"kailash-vijayvargiya-took-a-jibe-at-nitish-said-cm-is-like-a-girl-who-changes-boyfriend-constantly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar politics: नीतीश पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज, कहा- लगातार बॉयफ्रेंड बदलने वाली लड़की की तरह हैं जदयू नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar politics: नीतीश पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज, कहा- लगातार बॉयफ्रेंड बदलने वाली लड़की की तरह हैं जदयू नेता
Thu, 18 Aug 2022 09:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 Aug 2022 09:42 PM IST
सार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के निशाने पर हैं। बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें लेकर तंज कसा है। विदेश से लौटने पर उन्होंने कहा है कि वहां लड़कियां कब बॉयफ्रेंड बदल लें कहा नहीं जा सकता, वैसे ही बिहार के मुख्यमंत्री जी हैं।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार सीएम पर तंज कसा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार में नीतीश कुमार के एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाने को लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। बिहार में तो भाजपा लगातार हमले बोल ही रही है, अब भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी उन पर तंज कसा है। उन्होंने नीतीश कुमार की तुलना उन लड़कियों से कर डाली जो जब चाहें अपना बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं।
बता दें कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय करीब तीन हफ्तों की विदेश यात्रा से लौटे हैं और इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बात कही है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस दिन बिहार की सरकार बदली, मैं विदेश में था। वहां एक ने कहा कि ये तो हमारे यहां होता है, बॉयफ्रेंड कभी भी बदल लेती हैं लड़कियां। बिहार के मुख्यमंत्रीजी की भी ऐसी ही पोजिशन है, कब किस से हाथ मिला लें, कब किसका हाथ छोड़ दें। कहा नहीं जा सकता।

"When I was travelling abroad, someone there said that women there change their boyfriends at any time. Bihar CM is also similar, never know who's hand he may hold or leave...," says Kailash Vijayvargiya, BJP National General Secretary in Indore, MP pic.twitter.com/zKVAbg0e30
— ANI (@ANI) August 18, 2022