फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Yogendra Yadav said – Political developments in Bihar will affect BJP's electoral prospects in 2024

Indore: योगेंद्र यादव बोले- बिहार का राजनीतिक घटनाक्रम 2024 में भाजपा की चुनावी संभावनाओं को प्रभावित करेगा

Wed, 10 Aug 2022 10:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 10:17 PM IST
सार

स्वराज इंडिया पार्टी के योगेंद्र यादव ने इंदौर में कहा कि एनडीए अब निष्क्रिय हो गया है, क्योंकि भाजपा के कई सहयोगियों ने एक के बाद एक भगवा पार्टी छोड़ दी है। 

विज्ञापन
Indore: Yogendra Yadav said – Political developments in Bihar will affect BJP's electoral prospects in 2024
Yogendra yadav

विस्तार

स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव बुधवार को इंदौर में थे। उन्होंने बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम को केंद्र में रखकर कहा कि इस घटनाक्रम ने भारतीय जनता पार्टी के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव के परिदृश्य को नाटकीय रूप से बदल दिया है। 

विज्ञापन


योगेंद्र यादव सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र की 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान में हिस्सा लेने और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित जय जवान, जय किसान के राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल होने इंदौर आए थे। यह अभियान सेवानिवृत्त सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य युवा संगठनों द्वारा चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वराज इंडिया पार्टी के योगेंद्र यादव ने आगे कहा कि एनडीए अब निष्क्रिय हो गया है, क्योंकि भाजपा के कई सहयोगियों ने एक के बाद एक भगवा पार्टी छोड़ दी है। यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए से नाता तोड़ने और महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हाथ मिलाने के एक दिन बाद जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को रिकॉर्ड आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बिहार के घटनाक्रम ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विशेष रूप से भाजपा के लिए राजनीतिक परिदृश्य को नाटकीय रूप से बदल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यादव ने कहा कि अब हम औपचारिक रूप से एनडीए के निधन की घोषणा कर सकते हैं, क्योंकि भाजपा के कई सहयोगी दल एक के बाद एक पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि अगले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का दबदबा बना रहेगा, लेकिन बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम ने इन वार्ताओं पर विराम लगा दिया है। यादव ने कहा कि भाजपा को 2024 में बिहार में पांच सीटें भी जीतने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed