फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Anganwadis Become Hubs of Education, Values and Health in Madhya Pradesh

Indore News: शिक्षा, संस्कार और स्वास्थ्य के केंद्र हैं आंगनबाड़ी, यही देश की नई पीढ़ी तैयार करेंगे

Wed, 30 Apr 2025 02:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 30 Apr 2025 02:55 PM IST
सार

Indore News: भारतीय मजदूर संघ द्वारा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके महत्व की जानकारी देते हुए देश के भविष्य निर्माण में उनके योगदान को सराहा। 

विज्ञापन
Indore News: Anganwadis Become Hubs of Education, Values and Health in Madhya Pradesh
कबीर गायक अरुण गोयल को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के गांधीहाल में भारतीय मजदूर संघ का प्रदेश स्तरीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्बारा भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं श्रद्बेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कबीर गायक अरुण गोयल ने अपनी टीम के साथ कबीर के भजनों के साथ एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इन्हें सुनकर सभी महिला कार्यकर्ता भावविभोर हो उठीं। इसके पश्चात सभी का परिचय दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया गया और सभी विभागों की यूनियन की महिला कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार का मुख्य केंद्र हैं आंगनबाड़ी। यहां की कार्यकर्ताओं के हाथ में ही देश की नई पीढ़ी है। जितना आप बेहतर काम करेंगी उतना ही हमारा देश मजबूत होगा। 
विज्ञापन


Indore: कृष्णा गुरुजी ने अक्षय तृतीया पर नवजातों से आशीर्वाद लेकर मनाया ‘प्रसव दिवस’, आयोजन का पांचवां वर्ष
विज्ञापन


शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र ही देश की आधारशिला हैं
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्कीम वर्कर्स की प्रभारी वंदना राजोरिया द्बारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह रहे। उन्होंने देश में चल रहे हालातों पर चर्चा की और कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य ही देश की आधारशिला हैं। हमें इन क्षेत्रों को सबसे अधिक मजबूत करना है। कार्यक्रम का संचालन संगीता श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री मध्यप्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के द्बारा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक संगठनों का रहा सहयोग
कार्यक्रम का समापन भाषण सुनील किरवई क्षेत्रीय संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ के द्बारा दिया गया। कार्यक्रम में सभी महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। व्यवस्था में लगे सभी महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम  के अंत में राजकुमारी गोयल जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ जिला इंदौर द्बारा किया गया। इस कार्यक्रम को आयोजित कराने में इंदौर एवं धार के विभाग प्रमुख मुरारीलाल राठौर, जिला अध्यक्ष श्रीमान केदार यादव जिला इंदौर, लोकेश सोलंकी जिला मंत्री धार जिला अध्यक्ष एवं सभी सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed