फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather News Rainfall Brings Relief Temperature Monsoon

Indore Weather News: बारिश ने दी राहत, पारा 3 डिग्री गिरा, कब आएगा मानसून?

Fri, 13 Jun 2025 08:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 13 Jun 2025 08:37 PM IST
सार

Indore Weather News: इंदौर में गुरुवार को हुई आंधी और बारिश ने तपते पारे को राहत दी। ठंडी हवाओं ने गर्मी को थामा, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून के बाद मानसून इंदौर पहुंचेगा, जिससे हल्की बारिश और ठंडक की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
Indore Weather News Rainfall Brings Relief Temperature Monsoon
इंदौर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में लगातार चढ़ रहे पारे को गुरुवार की आंधी बारिश ने थाम दिया। आज पारा 3.4 डिग्री गिरा और 38.2 पर आ गया। रात का पारा भी 1 डिग्री गिरा और 25.6 पर आ गया। हालांकि शुक्रवार को दिनभर सूरज तपता रहा लेकिन ठंडी हवाओं ने पारे को थामकर रखा। इंदौर के आसपास के कई क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी ने कहर ढाया है। रतलाम में ट्रेन के ट्रैक पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। कई जगह सड़कों पर भी पेड़ गिरे और जाम लगता रहा। इंदौर के आसपास के कई क्षेत्रों में यही हालात रहे।
विज्ञापन


Indore News: मत्स्य उत्पादन में क्रांति लाने की बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने
विज्ञापन


दो दिन बाद पहुंचेगा मानसून 
मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर में दो दिन के बाद मानसून आ जाएगा। मौसम विभाग के अधिकारी हीरालाल खपड़िया ने बताया कि अभी तेज गर्मी पड़ रही है लेकिन 15 जून के बाद मौसम में बदलाव आएगा। हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। इंदौर में 15 जून तक उमस और गर्मी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेमौसम बारिश ने कहर ढाया
नवतपा खत्म हो गया लेकिन अभी भी नवतपे जैसी गर्मी की चुभन महसूस हो रही है। 41 दिन बाद इंदौर में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। शहर 'भट्टी' सा तप रहा था। लू जैसी गरम हवाएं चल रही हैं। बीते 3 दिनों से मालवा - निमाड़ व मप्र की राजधानी तालाबों का शहर भोपाल ऐसा तप रहा है जैसे दिल्ली व एनसीआर के इलाके तपते हैं। मई की जो बारिश, मई में सुहानी लग रही थी, जून में वो भारी पड़ रही है। बेमौसम धरती में समाई करीब 8 इंच बारिश अब भारी उमस पैदा कर रही है। हालात ऐसे हैं कि पेशानी से पसीना सूखने का नाम ही नहीं ले रहा। इसी उमस के कारण 42 डिग्री की गरमी 44 डिग्री महसूस हो रही है। उमस और तपन के कारण स्थानीय स्तर पर पानी-छींटे का बनने वाला मौसम भी नहीं बन पा रहा है। पंखे-कूलर तो दम तोड़ ही चुके हैं, एयरकंडीशनर भी बेदम साबित हो रहें हैं। कई जिलों में लू का प्रकोप छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed