फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather News Rainfall Alert imd mausam temperature

Indore News: नौतपा में आंधी बारिश का अलर्ट, बदलता रहेगा मौसम

Sun, 25 May 2025 07:17 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 25 May 2025 07:17 AM IST
सार

Indore News: मौसम विभाग ने 28 मई तक नौतपा में इस तरह के मौसम के रहने की संभावना जताई है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत लगभग 40 जिलों में तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Indore Weather News Rainfall Alert imd mausam temperature
इंदौर में बारिश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के लिए अगले चार दिनों यानी 28 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बार के नौतपा का मौसम काफी बदलकर आंधी-बारिश वाला रहेगा। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा, जिसमें लगातार बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है। शनिवार को दिन का पारा 0.5 डिग्री गिरा और 34.9 पर आ गया वहीं रात का पारा 2.3 डिग्री गिरा और 26.4 पर आ गया।
विज्ञापन


Bhopal: प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन की तैयारी तेज, 1 हजार महिलाएं संभालेंगी स्वागत का जिम्मा, 27 को BJP की बैठक
विज्ञापन


40 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना
रविवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के करीब 40 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। शनिवार को भी कई जिलों में मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई की भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज
मई माह में मध्यप्रदेश में तेज गर्मी का प्रभाव रहता है और नौतपा के दौरान आमतौर पर भीषण गर्मी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार नौतपा में मौसम पूरी तरह बदल गया है। लगातार 24 दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं न कहीं बारिश या आंधी चली है, जो मौसम की अनिश्चितता को दर्शाता है। नौतपा के शुरुआती दिनों में भी यही मौसम का चलन जारी रहने की उम्मीद है।


दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के कारण मौसम में बदलाव
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ये मौसमी बदलाव चार दिन तक सक्रिय रहेंगे, जिसके कारण मौसम विभाग ने आंधी और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इन कारणों से ही प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम लगातार अनिश्चित बना हुआ है।

जनता को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने आम जनता से सतर्क रहने और तेज हवा व बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषकर उन इलाकों में जहां आंधी की संभावना अधिक है, वहां लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और बाहर निकलते समय मौसम की जानकारी लेते रहें। मौसम विभाग का यह अलर्ट किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण है ताकि वे अपनी फसलों की देखभाल बेहतर तरीके से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed