फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather News Heavy Rainfall Alert in MP imd mausam temperature

Indore Weather News: पूरे प्रदेश में झमाझम, नदियां उफान पर, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Sat, 21 Jun 2025 08:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 21 Jun 2025 08:41 AM IST
सार

Indore Weather News: मानसून ने पूरे प्रदेश में दस्तक दे दी है। तेज बारिश ने कई जिलों में सड़कों को डुबो दिया है। इंदौर में पारा गिर गया है औऱ ठंडी हवाओं के साथ लगातार रिमझिम हो रही है। 
 

विज्ञापन
Indore Weather News Heavy Rainfall Alert in MP imd mausam temperature
इंदौर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर समेत पूरे मप्र में मानसून आ चुका है। सभी जिलों में बारिश ने राहत पहुंचा दी है। इंदौर में शनिवार सुबह से ही बूंदाबांदी जारी है और योग के कार्यक्रम बादलों और रिमझिम के बीच किए जा रहे हैं। मप्र के 20 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार को सुबह से रात तक बारिश का दौर चलता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 
विज्ञापन


Indore News: इंदौर के इन पर्यटक स्थलों पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किए आदेश, गए तो केस दर्ज होगा
विज्ञापन


लगातार गिर रहा पारा
पारा अब लगातार 30 डिग्री के अंदर बना हुआ है। शुक्रवार को दिन का पारा 28.6 डिग्री और रात का पारा 22.8 डिग्री पर रहा। रात में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं और दिन में भी बादलों की वजह से ठंडक बनी हुई है। इस महीने लोग लगातार 15 दिन तक पड़ी तेज गर्मी और उमस से परेशान रहे जिससे दो दिन की रिमझिम ने राहत दिला दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में भी अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के जिले-सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।

लो प्रेशर एरिया बना, तेज बारिश होगी
प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) गुजर रहा है। वहीं, पश्चिमी हिस्से से ट्रफ की एक्टिविटी है। ये दोनों ही सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से पूर्वी और उत्तरी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ भी सक्रिय है, जो पूरे प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed