फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather: Indore again in the grip of cold winds, mercury dropped by four degrees.

Indore Weather:इंदौर फिर ठंडी हवाओं के आगोश मेें, पारा चार डिग्री गिरा

Thu, 22 Feb 2024 10:55 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 22 Feb 2024 10:55 AM IST
सार

इंदौर मेें बुधवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने लगी थी। दोपहर में हवाएं तेज चलने लगी। इससे तापमान में गिरावट होने लगी। घरों में पंखे-कूलर की जरुरत भी लोगों को महसूस नहीं हुई।दिन का अधिकतम तापमान 27.3 रहा। जो सामान्य से चार डिग्री कम था।
 

विज्ञापन
Indore Weather: Indore again in the grip of cold winds, mercury dropped by four degrees.
इंदौर मेें तापमान चार डिग्री लुढ़का। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शीतऋतु इंदौर मेें जाते-जाते भी अपना असर दिखा रही है। गुरुवार को फिर तापमान मेें गिरावट दर्ज हुई। सुबह सूरज काफी देर तक बादलों की अेाट मेें छुपा रहा। ठंडी हवाएं मौसम को सुहाना बना रही थी। हवा के कारण तापमान में चार डिग्री गिरावट दर्ज हुई। मौसम में यह बदलाव राजस्थान में हो रही बारिश के कारण हुआ है। दो दिन दिन तक हल्की ठंडक रहेगी। फिर धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा।

विज्ञापन

इंदौर मेें बुधवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने लगी थी। दोपहर में हवाएं तेज चलने लगी। इससे तापमान में गिरावट होने लगी। घरों में पंखे-कूलर की जरुरत भी लोगों को महसूस नहीं हुई।दिन का अधिकतम तापमान 27.3 रहा। जो सामान्य से चार डिग्री कम था।

विज्ञापन


वही न्यूनतम तापमान 14.6 रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। शहर में हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

छाए रहे बादल

गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। धूप सुबह आठ बजे के बाद खिली, लेकिन हल्की ठिठुरन बनी रही। धूप के साथ चल रही हवाएं गुलाबी ठंड का अहसास करा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी होने के कारण फरवरी के पहले सप्ताह मेें ठंड ज्यादा नहीं रही,लेकिन उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फ गिरने और  राजस्थान में बारिश होने का असर मध्य प्रदेश में नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो-तीन दिन तक मौसम ठंडा बना रहेगा। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा। इंदौर मेें 18 फरवरी को तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था,लेकिन 19 फरवरी को एक डिग्री गिरावट दर्ज हुई। इसके बाद लगातार पारा लुढ़कने लगा और गुरुवार को सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed