Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore weather: Cold winds blowing from the north have caused the temperature in Indore to drop by four degree

इंदौर का मौसम: तापमान, उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने चार डिग्री गिराया इंदौर का तापमान

Fri, 20 Nov 2026 11:34 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 20 Nov 2026 11:34 AM IST
सार

उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। इंदौर में उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। एक ही दिन में दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Indore weather: Cold winds blowing from the north have caused the temperature in Indore to drop by four degree
इंदौर का मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दिन के तापमान में एक ही दिन में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन में भी ठंड का अहसास बढ़ गया। गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। शुक्रवार सुबह भी ठंड का असर बढ़ा रहा। सुबह 8:30 बजे तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

 

 नवंबर के अंतिम सप्ताह में सुबह और रात की ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव की मुख्य वजह उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और वहां से मैदानी इलाकों की ओर आ रही ठंडी हवाएं हैं। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद उत्तर दिशा से चलने वाली हवाओं का असर मध्य प्रदेश सहित इंदौर में भी महसूस होने लगा है। गुरुवार को इंदौर में दृश्यता 6 किलोमीटर दर्ज की गई, जबकि हवा की गति 22 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

विज्ञापन

 

सुबह और रात के साथ अब दिन के मौसम में भी ठंडक बढ़ने लगी है। इसके चलते लोगों को शॉल और स्वेटर की जरूरत महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में सुबह और रात के समय ठंड का असर और तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed