फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-top-news-rahul-gandhi-bomb-threat-forensic-report-scholarship

इंदौर की बड़ी खबरें: राहुल गांधी ने पूरा किया वादा, महापौर कार्यालय को मिली धमकी, गलत इंजेक्शन से गई जान

Tue, 03 Nov 2026 06:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 03 Nov 2026 06:05 PM IST
सार

इंदौर की मुख्य खबरों में राहुल गांधी द्वारा बड़वानी की छात्रा का इलाज, महापौर कार्यालय को धमकी भरा फर्जी मेल, यूट्यूब देखकर गलत इंजेक्शन से युवक की मौत का फॉरेंसिक केस और बेटियों को AI वर्कशॉप में मिली छात्रवृत्ति शामिल है।

विज्ञापन
indore-top-news-rahul-gandhi-bomb-threat-forensic-report-scholarship
इंदौर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

1. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़वानी की छात्रा प्रियंका सेंगर से किया अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मंच पर प्रियंका की आंख खराब देख राहुल ने दिल्ली में उसके मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: राहुल गांधी ने कराया बड़वानी की प्रियंका की आंखों का इलाज, दिल्ली से वापस लौटी छात्रा
विज्ञापन


2. पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कार्यक्रम के संबंध में इंदौर के 3 निजी स्कूलों के साथ अब महापौर कार्यालय को भी बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह ईमेल फर्जी लग रहा है और छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच


3. यूट्यूब पर वीडियो देखकर दर्द निवारक दवा का गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने से नेपाली युवक की ओवरडोज से मौत हो गई। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डॉ. प्रज्ञा सिसोदिया के इस केस पर आधारित शोधपत्र को राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में पहला स्थान मिला।
पूरी खबर पढ़ें: यूट्यूब पर देखकर जांघ पर लगाया इंजेक्शन, चली गई जान, फॉरेंसिक रिपोर्ट ने डॉक्टरों को चौंकाया

4. शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित Gen-Z कार्यशाला में छात्राओं को AI व नए करियर अवसरों की जानकारी दी गई, साथ ही 24 आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को 2,28,890 रुपये की छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन पुरस्कार बांटे गए।
पूरी खबर पढ़ें: साल 2030 तक मिलेंगे 19 करोड़ नए जॉब्स! इंदौर की बेटियों को मिला सफलता का महामंत्र

5. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी विशेष ध्यान देगा। इंदौर में चल रही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभियान चलाने और सामाजिक दायरा बढ़ाने पर चर्चा हुई।
पूरी खबर पढ़ें: इंदौर में आरएसएस की बैठक: युवाओं से जुड़े मुद्दों पर रहेगी नजर, नशे के खिलाफ छेड़ेगा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed