फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three minor girls of Sehore consumed poison, admitted to MY Hospital

Indore: सीहोर की तीन नाबालिग लड़कियों ने इंदौर में जहर खाया, एमवाय हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दो की मौत

Fri, 28 Oct 2022 10:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 10:53 PM IST
सार

इंदौर में तीन नाबालिग के जहर खाने का मामला सामने आया है। एक किशोरी ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खाया। जबकि दूसरी किशोरी ने दोस्ती के चक्कर में जहर खाया। तीसरी किशोरी के जहर खाने की वजह पता नहीं चली। इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Indore: Three minor girls of Sehore consumed poison, admitted to MY Hospital
MY hospital

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर से इंदौर आई तीन नाबालिग लड़कियों ने जहर खा लिया। तीनों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां देर शाम दो की मौत हो गई। तीसरे का इलाज चल रहा है। घटना के वक्त तीनों रीजनल पार्क रोड पर घूम रही थीं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तीनों के नाम पूजा, आरती और पलक है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को युवतियों के जहर खाने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जहर खाने की वजह पता की। 
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि एक किशोरी ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खाया। जबकि दूसरी किशोरी ने युवक से दोस्ती के चक्कर में जहर खाया। तीसरी किशोरी के जहर खाने की वजह पता नहीं चली। पहले यह सूचना मिली थी कि तीनों ने रीजनल पार्क में जहर खाया, लेकिन पार्क के कर्मचारियों ने कहा कि पार्क में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। किशोरियां सड़क पर घूम रही थीं। पुलिस ने किशोरियों के परिवारवालों को मामले की जानकारी दी है। देर शाम दो किशोरियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed