फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three employees died due to exposure to poisonous gas in Pithampur

Indore: पीथमपुर में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन कर्मचारियों की मौत

Sun, 07 Sep 2025 09:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 07 Sep 2025 09:31 PM IST
सार

पीथमपुर के इंडोरमा क्षेत्र की सागर श्री आइल कंपनी में तीनों कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान गैस का रिसाव होने लगा। तीनों उसकी चपेट में आ गए। तीनों को तुरंत बाहर निकाल की स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Indore: Three employees died due to exposure to poisonous gas in Pithampur
तीन कर्मचारियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीथमपुर की एक केमिकल फैक्टरी में रविवार रात को हादसा हो गया। फैक्टरी में फैली जहरीली गैस के संपर्क में तीन कर्मचारियों आ गए। उन्हें सांस लेने में तकलीफ आई। वे टैंक की सफाई करने उतरे थे। सांस ठीक से नहीं ले पाने की वजह से वे बेहोश हो गए। जब दूसरे कर्मचारियों ने उन्हें निकाल कर अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

मृतकों के नाम सुशील, दीपक व जगदीश है। तीनों के शव जब एमवाय अस्पताल लाए गए तो घटना का पता चला। फैक्टरी प्रबंधन ने भी हादसे की खबर पुलिस से कई घंटों तक छुपाए रखी।

विज्ञापन



एडिशनल एसपी विजय डावर ने कहा कि घटना के जानकारी मिलने के बाद फैक्टरी में टीम गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि कर्मचारी पर्याप्त सुरक्षा के साथ टैंक साफ करने उतरे थे या नहीं। यदि कंपनी की लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीथमपुर के इंडोरमा क्षेत्र की सागर श्री आइल कंपनी में तीनों कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान गैस का रिसाव होने लगा। तीनों उसकी चपेट में आ गए। तीनों को तुरंत बाहर निकाल की स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया। डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रैफर कर दिया, लेकिन तीनों की रास्ते में ही मौत हो गई थी। यह भी जानकारी मिली है कि पहले एक कर्मचारी बेहोश हुआ था। उसे बचाने दो कर्मचारी गए, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed