फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The injured survivor of the accident said – the driver could not see the truck parked in the dark.

Indore:हादसे में बचे घायल ने कहा- अंधेरेे में खड़े ट्रक को ड्रायवर देेख नहीं पाया

Thu, 16 May 2024 02:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 16 May 2024 02:54 PM IST
सार

भांगुर ने बताया कि वे सभी गुना से आए थे और तीन दिन से आलीराजपुर मेें थे। यहां वे एक मान के कार्यक्रम के अलावा विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। जीप में सवार अंतिम की आलीराजपुर में जमीन थी और उनके जमीन का के बंटवारे का मामला भी सुलझाना था।

विज्ञापन
Indore: The injured survivor of the accident said – the driver could not see the truck parked in the dark.
हादसे में मृत शव परिजनों को सौंपे गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। ट्रक से टकराई कार में 9 लोग सवार थे। हादसे में बचे एक मात्र घायल भांगुर ने बताया कि वे रात आठ बजे आलीराजपुर से निकले थे। घाटा बिल्लौद के पास सड़क पर अंधेरा था।

विज्ञापन

कार चला रहे ड्रायवर को सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और कार उससे जा टकराई। मैं कार में पीछे सवार थे। टक्कर के बाद मैं बेहोश हो गया। होश आया तो अस्पताल में था।

विज्ञापन


तब मुझे पता चला कि कार में सवार मेरे आठों परिचितों की जान चली गई। भांगुर हादसे में खुद के बचने को भगवान द्वारा दी गई नई जिंदगी बता रहा है,क्योकि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कर परखच्चे उड़ गए और कार के हिस्सों को तोड़कर मृृत लोगों को निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से आलीराजपुर में थे

भांगुर ने बताया कि वे सभी गुना से आए थे और तीन दिन से आलीराजपुर मेें थे। यहां वे एक मान के कार्यक्रम के अलावा विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। जीप में सवार अंतिम की आलीराजपुर में जमीन थी और उनके जमीन का के बंटवारे का मामला भी सुलझाना था।



अंतिम के जीजा धन सिंह ने बताया कि अंतिम के एक भाई का पहले ही निधन हो चुका है। अब उसके परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे और एक विधवा भाभी है। अंतिम के पिता भी कार से सवार थे। उनकी भी हादसे में मौत हो गई। हादसे में मृत लोगों का पोस्टमार्टम एमवाय अस्पताल में हुआ। दोपहर में परिजनों को शव सौंपे गए। जिन्हे लेकर वे गुना के लिए रवाना हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed