फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The girl whose murder had five accused behind bars, came to the police station and said- I am alive

MP News: जिसकी हत्या की सजा काट रहे थे पांच लोग, वो निकली जिंदा; कोर्ट ने पुलिस पर सवाल उठाकर सभी को किया रिहा

Mon, 26 May 2025 07:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 May 2025 07:29 PM IST
सार

पुलिस ने इस केस की चार्ज शीट भी तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दी थी। डेढ़ साल बाद मार्च माह में युवती थाने पहुंची और कहा कि वह जिंदा है। मजदूरी के लिए डेढ़ साल से बाहर थी। पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराया और तय हुआ कि नदी में मिला शव ललिता का नहीं था।

विज्ञापन
Indore: The girl whose murder had five accused behind bars, came to the police station and said- I am alive
थाने पहुंची खुद के जीवित होने का सबूत लेकर युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला गांव में एक महिला डेढ़ साल बाद गांव लौटी तो हैरान रह गई। उसे पता चला कि उनकी हत्या के आरोप में पांच लोग जेल में हैं, जबकि महिला मजदूरी के लिए घर से बाहर थी। मामला सामने आने के बाद आरोपियों के वकील ने कोर्ट के सामने पक्ष रखा। इसके बाद आरोपी जेल से रिहा हुए। कोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सड़क पर संबंध, जेल में नेताजी, ब्लैकमेल-वायरल वीडियो से लेकर गिरफ्तारी तक की कहानी; वो आठ मिनट पड़े भारी
विज्ञापन


बता दें कि थांदला की नदी में वर्ष 2024 को एक महिला का शव नदी में मिला था। शव क्षत-विक्षत था। चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। मृत महिला की पहचान हुलिए और पहनावे के आधार पर ललिता के रिश्तेदार व परिजनों की। इसके बाद शव का उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने भी शिनाख्त बगैर डीएनए टेस्ट के कर ली। बाद में पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ललिता की दोस्ती शाहरुख नामक युवक के साथ थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इसके बाद यह कहानी बनाई कि पांच सौ रुपये के विवाद में शाहरुख ने अपने साथ इमरान, एजाज, सोनू और अजीम के साथ लाठी-डंडों से पीट कर ललिता को मार डाला। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला से रातभर दरिंदगी, आंतें बाहर आईं, बच्चेदानी फटी, परिजन घर लाए पर नहीं बुलाई पुलिस; पूरी कहानी

पुलिस ने इस केस की चार्जशीट भी तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दी थी। डेढ़ साल बाद मार्च माह में युवती थाने पहुंची और कहा कि वह जिंदा है। मजदूरी के लिए डेढ़ साल से बाहर थी। पुलिस ने महिला की डीएनए टेस्ट कराया और तय हुआ कि नदी में मिला शव ललिता का नहीं था। इसके बाद कोर्ट में मामला पहुंचा। वकील मनीष यादव ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की। कोर्ट को बताया गया कि जिसकी हत्या के आरोप में पांच आरोपी जेल में बंद है, वह जीवित है। इसके बाद आरोपियों की रिहाई को लेकर फैसला सुनाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed