फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Sirmaur Indore in greenery - World record of planting 11 lakh saplings in a day registered in the name

Indore: हरियाली में सिरमौर इंदौर-एक दिन में 11 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड इंदौर के नाम दर्ज

Sun, 14 Jul 2024 07:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 14 Jul 2024 07:58 PM IST
सार

विश्व रिकार्ड को जांचने के लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम इंदौर आई थी। 300 से ज्यादा लोगों की टीम पौधों की गिनती में जुटी हैै। टीम का नेतृत्व कर रहे निश्चय ने बताया कि इंदौर में 11 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए है।

विज्ञापन
Indore: Sirmaur Indore in greenery - World record of planting 11 lakh saplings in a day registered in the name
इंदौर ने बनाया विश्व रिकार्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता में सात बार से देश में सिरमौर बन रहे इंदौर ने आखिरकार एक दिन में सर्वाधिक पौधे रोपने का विश्व रिकॉर्ड भी बना लिया। इंदौर की रेवती रेंज टेकरी पर रविवार को यह रिकॉर्ड बना। इसमें सहभागी बनने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खासतौर से इंदौर आए थे। उन्होंने अपनी मां कुसुमबेन की याद में पौधा रोपा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मेयर पुष्य मित्र भार्गव और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गिनीज बुक की ओर से विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तीनों नेताओं ने शहरवासियों को इस रिकॉर्ड के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन


रेवती पर्वत पर पौधारोपण के विश्व रिकॉर्ड को जांचने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम आई थी। 300 से ज्यादा लोगों की टीम ने पौधों की गिनती की। टीम का नेतृत्व कर रहे निश्चय ने बताया कि इंदौर में 11 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं। वास्तविक आंकड़ा आॅडिट के बाद बताया जाएगा।
विज्ञापन


शंखनाद से हुई शुरुआत
रविवार सुबह छह बजे से बीएसएफ की रेवती फायरिंग रेंज में स्थित टेकरी पर 11 लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू हुआ था। सूर्योदय के बाद शंखनाद के साथ इंदौरवासी टेकरी पर पौधे लगाने के लिए उमड़ पड़े। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद अफसरों के साथ पौधे लगाए। इसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने पौधे रोपे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षा व कीचड़ से भी कम नहीं हुआ उत्साह
बारिश के कारण आयोजन स्थल पर थोड़ा कीचड़ भी हो गया था, लेकिन लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। सुबह साढ़े दस बजे तक टेकरी पर चार लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके थे। 

शाम चार बजे ही तोड़ दिया रिकॉर्ड, मना जश्न
शाम चार बजे इंदौरवासियों ने असम में पिछले साल लगाए गए 9.26 लाख पौधों के विश्व रिकॉर्ड को पछाड़ दिया। साढ़े पांच बजे तक इंदौर में 11 लाख से ज्यादा पौधे लगा दिए गए थे। यह सिलसिला शाम छह बजे तक चला। इसके साथ ही जश्न का दौर शुरू हो गया। मंत्री विजयवर्गीय और मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने नाचकर खुशी जताई।

रात में हुई बारिश पर जारी रहा खड्ढे खोदने का काम
रेवती रेंज पर शनिवार शाम छह बजे से खड्ढे खोदने के काम शुरू हो गया था। लेकिन इसी बीच, रात आठ बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे थोड़ी देर के लिए काम प्रभावित हुआ, लेकिन बारिश रुकते ही बीएसएफ के जवानों ने कमान संभाल ली और गड्ढे खोदे गए। कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा ने गेती चलाकर खड्ढे खोदे। यह काम रविवार सुबह छह बजे तक चलता रहा।

गृहमंत्री अमित शाह हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी की पहल 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत इंदौर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें भाग लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खासतौर से इंदौर आए थे। उन्होंने अपनी मां कुसुमबेन की स्मृति में पीपल का पौधा रोपा।


असम का रिकॉर्ड इंदौर में टूटा 
'गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के मुताबिक, असम के उदलगुड़ी जिले में गत वर्ष 13 और 14 सितंबर के बीच 24 घंटे में 9 लाख 26 हजार पौधे लगाए गए थे। इस रिकॉर्ड को इंदौर में 14 जुलाई 2024 को 11 लाख से ज्यादा पौधे रोप कर तोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed