फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Roof collapsed due to weak structure and welding, report revealed

Indore: कमजोर स्ट्रक्चर और वेल्डिंग के कारण गिरी थी छत, रिपोर्ट में खुलासा

Sun, 25 Aug 2024 12:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 25 Aug 2024 12:38 PM IST
सार

पीडब्लूडी की रिपोर्ट मेें खुलासा हुआ है कि लोहे के ढांचों पर जी प्लस वन के डुप्लेक्स बनाते समय लोड का भी ध्यान इंजीनियर ने नहीं रखा गया। स्टील के स्ट्रक्चर को भी नट बोल्ट से कसने के बजाए सिर्फ पतले से एंगल पर वेल्ड किया गया।

विज्ञापन
Indore: Roof collapsed due to weak structure and welding, report revealed
कमजोर स्ट्रक्चर के कारण हुआ था हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरल रिसोर्ट मेें हुए हादसे की जांच पीडब्लूडी अफसरों ने की थी। जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कमजोर स्ट्रक्चर और वेल्डिंग ठीक से नहीं होने के कारण लोहे के खंबे छत का वजन नहीं सह पाए और छत पांच मजदूरों पर गिर गई।

विज्ञापन


इससे उनकी मौत हो गई। इस तरह का निर्माण रिसाॅर्ट में अन्य छह डुप्लेक्स में भी पाया गया हैै। अफसरों ने कहा कि उन्हें भी तोड़ना ठीक रहेगा, क्योकि भविष्य में वे भी हादसे की वजह बन सकते है।

विज्ञापन

 

पीडब्लूडी की रिपोर्ट मेें खुलासा हुआ है कि लोहे के ढांचों पर जी प्लस वन के डुप्लेक्स बनाते समय लोड का भी ध्यान इंजीनियर ने नहीं रखा गया। स्टील के स्ट्रक्चर को भी नट बोल्ट से कसने के बजाए सिर्फ पतले से एंगल पर वेल्ड किया गया। बारिश मेें छत का वजह और बढ़ गया था और छत का वजन लोहेे के एंगल झेल नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण मेें ठेकेदार ने भी लापरवाही बरती, क्योकि ठीक से वेल्डिंग कराने की जिम्मेदारी उसकी थी, लेकिन उसकी भी हादसे में मौत हो चुकी है। आपको बता दे कि चोरल के रिसाॅर्ट में छत गिरने से पांच मजदूरों की पिछले दिनों मौत हो गई हैै। इस मामले में पुलिस ने चार रिसाॅॅर्ट मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

 

अन्य रिसाॅर्ट की भी होगी जांच

महू और चोरल क्षेत्र में कृषि भूमि पर कई रिसोर्ट बन चुके है। प्रशासन उनकी भी जांच कराएगा। इसके लिए एक टीम गठित की गई है। जमीन का भूउपयोग, अनुमतियां और निर्माण अनुमति की जानकारी रिसाॅर्ट मालिकों से ली जाएगी। क्षेत्र मेें 500 से ज्यादा फार्म हाउस और रिसाॅर्ट की जानकारी अफसरों को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed