फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Process of land acquisition started in MP for Indore-Manmad rail line, lands identified in three distr

Indore: इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के लिए एमपी में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, तीन जिलों में जमीनें चिन्हित

Mon, 09 Dec 2024 02:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 09 Dec 2024 02:35 PM IST
सार

खरगोन जिले के कसरावद और महेश्वर के अलावा बड़वानी जिले की वर्ला, सेंधवा, व ठीकरी तहसीलों के गांव से यह लाइन गुजरेगी। दो सालों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे।

विज्ञापन
Indore: Process of land acquisition started in MP for Indore-Manmad rail line, lands identified in three distr
इंदौर मनमाड़ रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र चुनाव के पहले रेल मंत्रालय द्वारा इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के लिए 18 हजार करोड़ रुपये मंजूर करने के बाद अब मध्य प्रदेश के तीन जिलों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी सरकार ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के खरगोन, धार और बड़वानी जिलों में चिह्नित जमीनें अधिग्रहित करने के लिए रेलवे ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन

 

धार जिले के 28 गांवों की जमीनें लेने के लिए प्रशासन ने प्राधिकारी नियुक्त करने की तैयारी शुरू कर दी है, हालांकि इंदौर जिले में अभी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर कोई पत्र प्रशासन के पास नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन



इंदौर से ही इस परियोजना की शुरुआत होगी और धूले जिले तक 309 किलोमीटर लंबाई में लाइन बिछाई जाएगी और नए स्टेशन बनेंगे। इंदौर जिले के महू और मानपुर से यह रेल लाइन गुजरेगी।

 

खरगोन जिले के कसरावद और महेश्वर के अलावा बड़वानी जिले की वर्ला, सेंधवा, व ठीकरी तहसीलों के गांव से यह लाइन गुजरेगी। दो सालों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे।




इस परियोजना के लिए रेल विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया है। मनमाड़ से धूले तक रेलवे पटरी बिछाने का काम चल रहा है। इंदौर से मनमाड़ तक 34 रेलवे स्टेशन बनेंगे। एमपी में सत्रह स्टेशन बनाए जाएंगे। परियोजना में इंदौर और महाराष्ट्र के छह जिले कवर हो रहे है। इस परियोजना के कारण मांडू, महेश्वर में पर्यटन भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed