फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Priyanka from Barwani to undergo eye treatment; Rahul Gandhi has summoned her to Delhi.

इंदौर: बड़वानी की प्रियंका की आंखों का अब होगा इलाज, राहुल गांधी ने दिल्ली बुलाया

Tue, 22 Sep 2026 01:53 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 22 Sep 2026 01:53 PM IST
सार

 इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी से अपनी समस्या साझा करने वाली बड़वानी की छात्रा प्रियंका सेंगर की आंखों का अब दिल्ली में इलाज होगा। प्रियंका की समस्या सुनने के बाद राहुल गांधी ने मंच से ही इलाज का भरोसा दिलाया था। 

विज्ञापन
Indore: Priyanka from Barwani to undergo eye treatment; Rahul Gandhi has summoned her to Delhi.
प्रियंका सेंगर - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में 19 सितंबर को हुई छात्रों की गूंज में मंच पर राहुल गांधी से मिली बड़वानी की प्रियंका सेंगर की आंखों का इलाज अब दिल्ली में होगा। राहुल गांधी ने प्रियंका को स्टेज पर ही इलाज का भरोसा दिलाया था और अब उसे इलाज के लिए दिल्ली भी बुला लिया है।

विज्ञापन


अपनी समस्या बताने के दौरान राहुल ने प्रियंका की आंखों के बारे में पूछा था। प्रियंका ने बताया था कि जब वह तीन साल की थी, तब उसकी आंखों में चूना चला गया था। इससे एक आंख खराब हो गई थी और आंखों से दिखाई भी नहीं देता है। राहुल ने मंच से पूछा था कि आंखों का इलाज कराया तो प्रियंका ने बताया था कि एक ऑपरेशन तो हो चुका है, लेकिन दूसरे ऑपरेशन के लिए माता-पिता के पास पैसे नहीं थे। इस कारण आगे का इलाज नहीं हो सका।
विज्ञापन

 

राहुल द्वारा इलाज का आश्वासन दिलाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रियंका के माता-पिता से फोन पर चर्चा की और इलाज का भरोसा दिलाया। प्रियंका के परिजनों ने बताया कि दिल्ली से राहुल गांधी के कार्यालय से एक महिला का फोन आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अब तक हुए आंखों के इलाज की जानकारी मांगी और प्रियंका को दिल्ली बुलाया है।प्रियंका उन विद्यार्थियों में शामिल थी, जिनसे राहुल ने मंच पर बुलाकर बातचीत की थी। प्रियंका ने हॉस्टल की समस्या बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed