फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Police fired water cannon on Congressmen who came to protest against the scam, three injured

Indore: घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसियों पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, तीन घायल

Tue, 06 Aug 2024 03:36 PM IST
indore Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 06 Aug 2024 03:36 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को हाईजेक कर इंदौर में लोकतंत्र की हत्या की। उन्होंनेे इंदौर का राजनीतिक प्रदूषण बिगाड़ा।
 

विज्ञापन
Indore: Police fired water cannon on Congressmen who came to protest against the scam, three injured
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लोकसभा चुनाव में क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में नगर निगम में हुए 100 करोड़ के घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्यालय पर हल्ला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कार्यकर्ता संभाायुक्त कार्यालय पर जाने के लिए सड़क पर निकले और बेरिकेड लांघने लगे तो पुलिस बल ने कार्यकर्ताअेां को रोकना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


कुछ कार्यकर्ता जब बेरिकेड पर चढ़ने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर पानी की तेज बौछार मार कर प्रदर्शनाकारियों को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान एक कवरेज कर रहे एक मीडियाकर्मी का बेरिकेड पर गिरने से सिर फट गया और दो कार्यकर्ता भी घायल हुए। पुलिसकर्मियों ने इस दौरान लाठियांं भी भांजी। बाद में पटवारी, अरुण यादव, कुलदीप इंदौरा ने एडीएम रोशन राय को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि भाजपा मेें अंदरुनी लोटस-2 की तैयारी चल रही है

मंच से संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को हाईजेक कर इंदौर में लोकतंत्र की हत्या की। उन्होंनेे इंदौर का राजनीतिक प्रदूषण बिगाड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी भवन में वे पौधारोपण के रिकार्ड का आमत्रंण देने आए थेे, लेकिन विजयवर्गीय को इंदौर का पर्यावरण नहीं सुधारना था, बल्कि गृह मंत्री अमित शाह के सामने यह बताना था कि वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार है। दरअसल भाजपा में अंदरुनी तौर पर आपरेशन लोटस की तैयारी चल रही है। इंदौर मेें 12 लाख पौधे लगाने का दावा किया जा रहा है,जबकि पौधे लगाने के नाम पर बागड़ लगाई गई है।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि विजयवर्गीय जब भी पावर में आते है तो निगम में घोटाले शुरू हो जाते है। पेंशन, सुगनीदेवी लीज घोटाले के बाद पाइप घोटाला हो गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेेस के प्रदर्शन के दबाव में ईडी ने पाइप घोटाले के आरोपियों के यहां छापे मारे, लेकिन ईडी को अब ईमानदारी से इसकी जांच करना चाहिए। जिसकी गुंजाईश कम हैै।


सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि इंदौर मेें भाजपा के पार्षद पर रेप का केस दर्ज हुआ, लेकिन भाजपा मामले को दबाने में लगी है। उसे अपने पद से नहीं हटाया गया। संचालन राजेश चौकसे ने कियाा। आभार सुरजीत सिंह चड्ढा ने माना।  

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed