फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Pakistani wife complains to the Panchayat about her husband living in Indore, requests to stop the sec

Indore:पाकिस्तानी पत्नी ने इंदौर में समाज की पंचायत से की पति की शिकायत, दूसरी शादी रुकवाने की लगाई गुहार

Tue, 13 May 2025 11:47 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 13 May 2025 11:47 AM IST
सार

इंदौर में रह रहे पाकिस्तानी युवक विक्रम कुमार नागदेव का पारिवारिक विवाद समाज की पंचायत तक पहुंचा है। वह 12 साल से इंदौर में रह रहा है, लेकिन उसने वर्ष 2020 में पाकिस्तान में रहने वाली निकिता से शादी की है। 

विज्ञापन
Indore: Pakistani wife complains to the Panchayat about her husband living in Indore, requests to stop the sec
निकिता और विक्रम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में लांग टर्म वीजा पर रह रहे एक युवक की शिकायत उसकी पत्नी ने की है, जो पाकिस्तान में है।  उन्होंने आरोप लगाया है कि उसका पति दूसरी शादी करना चाहता है। पति ने दिल्ली की एक लड़की से सगाई भी कर ली है। पाकिस्तानी महिला की गुहार के बाद इंदौर में समाज की पंचायत ने कलेक्टर को पत्र लिखकर युवक को वापस पाकिस्तान भेजने का आग्रह किया है। इसके अलावा देश में युवक द्वारा खरीदी गई संपत्ति  की जांच करने की भी मांग की है। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: मई में भी तपिश नहीं, बारिश और आंधी ने गर्मी को किया फेल, कैसा रहेगा नौतपा
विज्ञापन


इंदौर में रह रहे पाकिस्तानी युवक विक्रम कुमार नागदेव का पारिवारिक विवाद समाज की पंचायत तक पहुंचा है। वह 12 साल से इंदौर में रह रहा है, लेकिन उसने वर्ष 2020 में पाकिस्तान में रहने वाली निकिता से शादी की है।  शादी के एक माह बाद वह निकिता को भारत लाया, लेकिन चार माह बाद वर्ष 2020 को वीजा संबंधी अड़चनों का हवाला देते हुए उसने  निकिता को अटारी बार्डर के रास्ते से फिर पाकिस्तान भेज दिया। निकिता बार-बार उस पर भारत लाने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस बीच निकिता को पता चला कि विक्रम ने दिल्ली की एक लड़की से सगाई कर ली है। इसके बाद निकिता ने समाज की पंचायत से शादी रुकवाने की गुहार लगाई और वाट्सअप पर शिकायत भेजी है। पंच किशोर कोडवानी ने बताया कि हमने प्रशासन से विक्रम को फिर पाकिस्तान भेजने की मांग की है। उसने भारत सरकार की अनुमति के बगैर इंदौर में संपत्ति भी खरीदी है। निकिता ने पंचायत को विवाह के प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ भी भेजे है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed