फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: One inch of rain fell in Indore at night, temperature was four degrees below normal

Indore: इंदौर में रात को एक इंच बरसा पानी, सामान्य से चार डिग्री कम रहा तापमान

Sun, 18 May 2025 12:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 18 May 2025 12:49 PM IST
सार

रविवार सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुुरुआत हुई। आठ बजे तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और कूलर-एसी की ठंडी हवा में शहरवासियों ने छुट्टी का दिन बिताया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक मौसम इसी तरह का रहेगा।

विज्ञापन
Indore: One inch of rain fell in Indore at night, temperature was four degrees below normal
रविवार को निकाली तेज धूप से बचाव करती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बेसौसम बारिश का दौर जारी है। यह बारिश खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रही है और तापमान को भी प्रभावित कर रही है। इंदौर में शनिवार रात एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। इस कारण रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज हुआ, लेकिन रविवार सुबह शहरवासी गर्मी और उमस से परेशान नजर आए। सुबह तेज धूप निकली। पारा भी 38 डिग्री से ज्यादा चढ़ गया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें:  प्रदेश में जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौरा, कई जिलों में चलेगी लू, 21 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

विज्ञापन

इंदौर में शाम को तेज हवा के बाद बारिश हुई। इस कारण कई इलाकों की बिजली भी गुल रही जो देर तक लौटी। हवा के साथ आ रही आड़ी-तिरछी पानी की बौछारे पंद्रह मिनट तक एक जैसी शहर की सड़कों को तरबतर करती रही। इंदौर मेें शनिवार रात का तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। रात को हवा की रफ्तार भी 50 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुुरुआत हुई। आठ बजे तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और कूलर-एसी की ठंडी हवा में शहरवासियों ने छुट्टी का दिन बिताया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक मौसम इसी तरह का रहेगा।


20 मई से बारिश का दौर भी शुरू होगा। प्रदेश में चक्रवात सक्रिय रहेगा। उसकी ऊंचाई भी ज्यादा नहीं है। इस कारण बारिश की संभावना बनी रहेगी। यह सिस्टम कमजोर होगा। उसके बाद तापमान में इजाफा होगा, लेकिन चक्रवात का असर 23 मई तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed