{"_id":"6829444bb39e88bc45000a62","slug":"mp-weather-today-storm-and-rain-will-continue-in-the-state-heat-wave-will-prevail-in-many-districts-weather-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather Today : मध्य प्रदेश में जारी रहा आंधी-बारिश का दौर, कई जिलों का पारा 43 डिग्री पहुंचा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather Today : मध्य प्रदेश में जारी रहा आंधी-बारिश का दौर, कई जिलों का पारा 43 डिग्री पहुंचा पार
Sun, 18 May 2025 08:28 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 18 May 2025 08:28 PM IST
सार
Mp Weather Today: रविवार को भी कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। विदिशा और राजगढ़ जिले के में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं कई जिलों में गर्मी का असर रहा। ग्वालियर, गुना और खजुराहो का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौमस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से हवा के साथ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। रविवार को भी कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। विदिशा और राजगढ़ जिले के में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजधानी भोपाल में बादल छाए। वहीं कई जिलों में गर्मी का असर रहा। ग्वालियर, गुना और खजुराहो का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि एमपी में अगले 4 दिन 21 मई तक दिन में लू चलेगी, जबकि रातें भी गर्म रहेंगी। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्से में तेज आंधी और बारिश का दौर भी रह सकता है।
प्रदेश में 43 डिग्री के पार तापमान
प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का असर भी दिखाई दे रहा है। अगले 4 दिन यानी, 21 मई तक दिन में लू चलने का अलर्ट है। ग्वालियर, गुना, खजुराहो, सीधी, शिवपुरी और टीकमगढ़ में पारा 43 डिग्री या इससे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 43.8 डिग्री, ग्वालियर-गुना में 43.7 डिग्री, सीधी में 43.4 डिग्री, शिवपुरी-टीकमगढ़ में पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, सागर, रायसेन, रतलाम, खंडवा में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 37.4 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें-स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला बैंक मैनेजर की मौत, प्रापर्टी डीलर का नाबालिग बेटा चला रहा था कार
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में इसलिए बदला मौसम
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम इन दिनों एक्टिव है। इनका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इस कारण आंधी और बारिश हो रही है। अब गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है। अगले चार दिन तक आंधी, बारिश के साथ लू का भी अलर्ट है।
यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव बोले- भारतीय सेना ने रचा शौर्य और पराक्रम का नया इतिहास
प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
19 मई: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना,अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का अलर्ट है। भोपाल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, हरदा, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, राजगढ़, आगर-मालवा, इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।
20 मई: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में लू का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश हो सकती है।
21 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर नर्मदापुरम, ग्वालियर संभाग में बारिश और आंधी का अलर्ट है। शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में मौसम साफ रह सकता है।