फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Notice issued to terminate absconded Anwar Qadri's councillorship

Indore: फरार अनवर कादरी की पार्षदी समाप्त करने के लिए जारी किया नोटिस

Tue, 12 Aug 2025 06:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 12 Aug 2025 06:01 AM IST
सार

संभागायुक्त ने पुलिस विभाग से भी कादरी के आपराधिक प्रकरणों की जानकारी मांगी थी। विभाग ने कादरी पर दर्ज प्रकरणों के अलावा उस पर 20 हजार का ईनाम होने की घोषणा की जानकारी भी दी है। अब संभागायुक्त ने पार्षद कादरी के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Indore: Notice issued to terminate absconded Anwar Qadri's councillorship
पार्षद अनवर कादरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लव जिहाद की फंडिंग के मामले में आरोपी बने पार्षद अनवर कादरी लंबे समय से फरार है। अब उसे पार्षद पद से हटाने की तैयारी की जा रही है। महापौर परिषद बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उधर संभागायुक्त दीपक सिंह ने भी शोकाज नोटिस जारी किया है। कादरी को 25 अगस्त तक अपना पक्ष रखने को कहा गया है। यदि तय समय तक कादरी की तरफ से जबाव नहीं आता है तो फिर उसे पार्षद पद से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

 

इससे जुड़ी खबर पढ़ें:पार्षद कादरी पेश नहीं हुआ तो संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया एक माह का समय

विज्ञापन

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 20 जून को संभागायुक्त को आवश्यक दस्तावेजों के साथ कादरी की पार्षदी खत्म करने के लिए एक पत्र भेजा था। पत्र में कहा गया था कि कादरी के विरूद्ध देशद्रोही एवं कई अपराधिक मामले थानो में दर्ज है। अपराधिक प्रवृत्ति का होना के साथ कादरी ने लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिये एक सम्प्रदाय विशेष के युवकों को पैसा फडिंग दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



संभागायुक्त ने पुलिस विभाग से भी कादरी के आपराधिक प्रकरणों की जानकारी मांगी थी। विभाग ने कादरी पर दर्ज प्रकरणों के अलावा उस पर 20 हजार का ईनाम होने की घोषणा की जानकारी भी दी है। अब संभागायुक्त ने पार्षद कादरी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि तुम्हारे कृत्य से शहर में सद्भावना को ठेस पहुंची और शहर में साम्प्रदायिक वातावरण को बिगाड़ने का काम किया है। क्यों न आपको मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 19 (1) (अ) के अनुसार पार्षद पद से मुक्त किया जाए। यह पत्र कादरी के निवास पर भी चस्पा किया गया है। कादरी को 25 अगस्त को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
 

10 थानों में 20 से ज्यादा केस दर्ज 

संभागायुक्त ने महापौर भार्गव द्वारा दिये गए पत्र के बाद से ही इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। अधिकारियों से जानकारी मांगी गई। पुलिस उपायुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार अनवर कादरी पिता मोहम्मद असलम कादरी उर्फ अनवर पर इंदौर नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा महाकाल उज्जैन थाना में भी भादवि के तहत 392 का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके अलावा इंदौर नगर के संयोगितागंज थाने में 7 प्रकरण, सदर बाजार थाने में 4, खजराना में 3, बाणगंगा में 2, चंदन नगर थाने में 2, जूनी इंदौर, सराफा, छोटी ग्वालटोली और एमजी रोड थाने में विभिन्न धाराओं में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed