Indore: पार्षद कादरी पेश नहीं हुआ तो संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया एक माह का समय
लंबे समय से फरार कादरी को लेकर कोर्ट ने कहा है कि यदि कादरी एक माह के भीतर पेश नहीं होता है तो फिर उसकी संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी होगा। कादरी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारे हैै।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लव जिहाद में फंडिंग के आरोपी पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत को पेश होने के लिए जिला कोर्ट ने एक माह का समय दिया है। तब तक कादरी पेश नहीं होता है तो फिर उसकी संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी होगा। उधर पुलिस अफसरों ने भी पंजीयन विभाग से कादरी की संपत्ति की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। पुलिस ने कादरी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है।
येे खबर भी पढ़ें: लव जिहाद की फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी की पार्षदी खत्म, एमआईसी में रखा प्रस्ताव
लंबे समय से फरार कादरी को लेकर कोर्ट ने कहा है कि यदि कादरी एक माह के भीतर पेश नहीं होता है तो फिर उसकी संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी होगा। कादरी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारे हैै। पुलिस ने कादरी की बेटी आयशा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। कादरी की बेटी आयशा का पुलिस रिमांड छह दिन के लिए और बढ़ दिया है। आयशा पर आरोप है कि उसने कादरी के लिए टिकट बुक किए और दिल्ली में पनाह दी। सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आयशा ने दस्तावेजों पर कादरी के हस्ताक्षर भी कराए थे।
हिंदू युवतियों से शादी करने के लिए दिया था पैसा
पिछले माह इंदौर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। उन्होंने बताया था कि अनवर डकैत ने उन्हें हिंदू युवतियों को फंसाकर उनसे विवाह करने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस ने डकैत को फंडिंग करने के मामले में आरोपी बनाया, लेकिन वह लंबे समय से फरार है।
इंदौर पुलिस ने उसकी तलाश में दिल्ली में भी छापा मारा था, लेकिन वहां से वह भाग गया था। महापौर परिषद बैठक मेें कादरी की पार्षदी खत्म करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। कादरी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद परिषद बैठक में दो तिहाई बहुमत के आधार पर पार्षदी खत्म कर दी जाएगी।
